फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: दो पक्षों में हुई जमकर फायरिंग और पथराव, फैला तनाव

विज्ञापन
1 of 10
गणतंत्र दिवस की पूर्वसंध्या पर शहर का लाल बाग इलाका पथराव-फायरिंग से दहल उठा। मामूली बात को लेकर दो संप्रदायों में टकराव हो गया। दोनों ओर से जबरदस्त पथराव हुआ और भीड़ ने छतों पर चढ़कर हवाई फायरिंग भी की। मिश्रित आबादी वाले इलाके में दो वर्गों के बीच पथराव और फायरिंग से पूरे शहर में दहशत फैल गई। (ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद)
विज्ञापन

तस्वीरें: दो पक्षों में हुई जमकर फायरिंग और पथराव, फैला तनाव

2 of 10
जिसे जहां मौका लगा वहीं भागने लगा। आनन-फानन में बाजार बंद हो गए। सूचना पर डीएम. एसएसपी मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए।  जिलेभर का फोर्स भी मौके पर बुला लिया गया। पुलिस ने मशक्कत के साथ हालात को काबू किया जिससे बड़ी घटना होने से टल गई। काबू करने के लिए पुलिस को रबर बुलेट और अश्रु गैस के गोले दागने पड़े।
विज्ञापन

तस्वीरें: दो पक्षों में हुई जमकर फायरिंग और पथराव, फैला तनाव

3 of 10
घटना में पब्लिक का एक व्यक्ति और चार पुलिस कर्मी पत्थर लगने से घायल हुए हैं। पथराव में पुलिस जीप का शीशा टूट गया। पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। बवाल में शामिल लोगों की तलाश की जा रही है। देर रात बलवाइयों पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी चल रही थी। मुगलपुरा थाना क्षेत्र में मोहल्ला लाल बाग काली मंदिर में रहने वाले भगवत का बेटा नंदी (14) मानसिक रूप से कमजोर है।

तस्वीरें: दो पक्षों में हुई जमकर फायरिंग और पथराव, फैला तनाव

4 of 10
रोजाना की तरह सोमवार को शाम करीब साढ़े पांच बजे वह मोहल्ले में ही कल्लू घोसी के घर दूध लेने गया था। वहां किसी बात पर कल्लू के बेटे भूरा घोसी ने उसकी पिटाई कर दी। नंदी रोता हुआ घर पहुंचा तो उसके परिजन शिकायत लेकर कल्लू के घर आए। लेकिन यहां दोनों में कहासुनी के बाद नौबत मारपीट तक आ गई। इसी बीच कल्लू के परिजनों ने छत से पथराव शुरू कर दिया।
विज्ञापन

तस्वीरें: दो पक्षों में हुई जमकर फायरिंग और पथराव, फैला तनाव

5 of 10
भगवत पक्ष के लोगों ने भी पथराव शुरू कर दिया। थोड़ी देर में दोनों पक्षों के लोगों ने छत से पथराव और हवाई फायरिंग शुरू कर दी। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। बवाल की सूचना पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन पथराव फायरिंग कर रही भीड़ को काबू करने में करीब आधा घंटा लग गया।
विज्ञापन

तस्वीरें: दो पक्षों में हुई जमकर फायरिंग और पथराव, फैला तनाव

6 of 10
इस बीच पथराव में एसओ गलशहीद का ड्राइवर सतेंद्र, चौकी इंचार्ज लाल बाग आरबी कौल, इंस्पेक्टर मुगलपुरा अनिल कुमार, एसएसआई मनोज कुमार व स्थानीय निवासी अमरीश पत्थर लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन

तस्वीरें: दो पक्षों में हुई जमकर फायरिंग और पथराव, फैला तनाव

7 of 10
तीन घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि इंस्पेक्टर व एसएसआई को मामूली चोट लगी हैं। देर रात तक डीआईजी ओंकार सिंह, डीएम जुहैर बिन सगीर, एसएसपी नितिन तिवारी और एएसपी सुजाता सिंह समेत तमाम पुलिस प्रशासनिक अधिकारी मौके पर डटे थे।

तस्वीरें: दो पक्षों में हुई जमकर फायरिंग और पथराव, फैला तनाव

8 of 10
मामूली बात को लेकर घटना हुई है। दो पुलिस कर्मिंयों समेत तीन लोग पथराव की चपेट में आकर घायल हुए हैं। कोई भी सीरियस नहीं है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। पुलिस बलवे में शामिल लोगों की तलाश में छापामारी कर रही है। घटना में जो भी लोग शामिल हैं उन्हें इसका अंजाम भुगतना होगा।
- नितिन तिवारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक

तस्वीरें: दो पक्षों में हुई जमकर फायरिंग और पथराव, फैला तनाव

9 of 10
माहौल बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कुछ लोगों का चिन्हीकरण कर लिया है। इन सभी पर एक्शन होगा।  स्थिति सामान्य हो गई है। कई प्वाइंट पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को लगा दिया है।
- जुहैर बिन सगीर, जिलाधिकारी
विज्ञापन

तस्वीरें: दो पक्षों में हुई जमकर फायरिंग और पथराव, फैला तनाव

10 of 10
स्थिति पूरी तरह सामान्य है। दो पक्षों के बीच का मामूली विवाद था। जिसमें पथराव और फायरिंग हुई। लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों ने अफवाहें फैलाकर शहर को आग में झोंकने की साजिश रची। अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कड़ी कार्रवाई करने को कहा गया है। ऐसे लोगों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
- ओंकार सिंह, डीआईजी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें