भारत और विदेश में मशहूर इमारतों का डिजाइन तैयार करने वाले 84 साल के जाने-माने आर्किटेक्ट चार्ल्स कोरिया का निधन मुंबई में मंगलवार देर रात हो गया। कोरिया ने भारत में कई महत्वपूर्ण इमारतों को डिजाइन किया है जो आजादी के बाद की वास्तुकला को परिभाषित करती हुई नजर आती हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
तस्वीरें: एक शख्स, जिसने इमारतों से बदल दी दुनिया
2 of 6
ऐसी इमारतों में अहमदाबाद में साबरमती का गांधी मेमोरियल, भोपाल का भारत भवन और विधान सभा भवन, गोवा में कला अकादमी और जयपुर का जवाहर कला केंद्र, दिल्ली का ब्रिटिश काउंसिल भी शामिल है।
विज्ञापन
तस्वीरें: एक शख्स, जिसने इमारतों से बदल दी दुनिया
3 of 6
उन्होंने दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद और बैंगलूरु की टाउनशिप का डिजाइन भी किया।
तस्वीरें: एक शख्स, जिसने इमारतों से बदल दी दुनिया
4 of 6
इसके अलावा उन्होंने हाल तक विदेश में भी महत्वपूर्ण इमारतों की डिजाइन तैयार की जिनमें टोरंटो में इस्माइली सेंटर और बोस्टन के एमआईटी में ब्रेन साइंस सेंटर भी शामिल है।
विज्ञापन
तस्वीरें: एक शख्स, जिसने इमारतों से बदल दी दुनिया
5 of 6
-उन्हें नवी मुंबई का मुख्य आर्किटेक्ट भी कहा जाता है। उन्होंने अपनी डिज़ाइन में 'ओपन टू स्काई' पैटर्न को तरजीह दी और उन्हें अपनी इमारतों में स्थानीय तकनीक का इस्तेमाल करना पसंद था।
जिस तरीके से शहरों की योजनाएं बन रही हैं उसकी आलोचना कोरिया अक्सर करते थे। उन्होंने एक पुरस्कार समारोह में कहा था, "बाजार की शक्तियां शहर नहीं बनाती बल्कि उन्हें बर्बाद करती हैं।"उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित पुरस्कार मिल चुके है।