फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंट्रोल रूम में जा घुसा रॉ का फर्जी अफसर

Sat, 08 Nov 2014 11:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
कानपुर में खुद को खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनॉलिसिस विंग (रॉ) का ऑफीसर बताने वाले जालसाज आशुतोष त्रिपाठी उर्फ अखिल को शुक्रवार को पुलिस ने जेल भेज दिया। इससे पहले एटीएस, स्पेशल ब्रांच (जेडओ), मिलिट्री इंटेलीजेंस और पुलिस टीमों ने उससे घंटों पूछताछ की। पुलिस ने गुरुवार को फर्जी रॉ ऑफीसर आशुतोष त्रिपाठी, उसके पीआरओ पुष्पेंद्र तिवारी, ड्राइवर राजकुमार और चपरासी धीरेंद्र को मिलिट्री के नंबर वाली लाल बत्ती लगी कार से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम में जा घुसा रॉ का फर्जी अफसर

2 of 4
अखिल के पास बरामद एक कागज में बाघा बार्डर के संकेतक, नक्शा, कानपुर का रोड मैप भी मिला है। उसके मोबाइल की कॉल डिटेल में महाराष्ट्र, त्रिपुरा, नागालैंड, बिहार, झारखंड समेत कई राज्यों के लोगों से बातचीत का ब्योरा है। इससे अखिल के अलगाववादियों से संबंधों की भी जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम में जा घुसा रॉ का फर्जी अफसर

3 of 4
एसएसपी ने बताया कि सफेद रंग की इंडिगो कार बुधवार देर शाम पुलिस कंट्रोल रूम पहुंची। कार में फ्लैश वाली लालबत्ती, हूटर लगा था। कार में मिलिट्री के निशान के साथ 02 बी-0848-21 एच नंबर पड़ा था। कार से चार लोग उतरे और कंट्रोल रूम में दाखिल हुए। चारों युवक कंट्रोल रूम के अंदर पहुंचे और ऑपरेटर से बड़ी स्क्रीन पर बड़ा चौराहा का सीन दिखाने को कहा। पुलिस को शक होने पर चारों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम में जा घुसा रॉ का फर्जी अफसर

4 of 4
आशुतोष के पीआरओ, ड्राइवर और चपरासी से शुक्रवार को दिनभर पूछताछ चलती रही। एसएसपी के. सुनील इमैनुएल का कहना है कि आशुतोष के साथ पकड़े गए लोगों की फर्जीवाड़े में संलिप्तता पाई गई तो इन्हें भी जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें