ठगी होना यूं तो आम बात है, लेकिन ठगी के तरीके हमें अक्सर चौंका देते हैं। छोटे से लेकर बड़ी से बड़ी ठगी को अंजाम देने वाले ठग अजीबो गरीब तरीके निकालकर हमें सोचने पर मजबूर कर देते हैं। तो जानिए हम और आप चाहे अनचाहे किस तरह से ठगे जाते रहे हैं।
विज्ञापन
क्या आप भी होते हैं इस तरह की ठगी का शिकार?
2 of 12
एक लाइन में दर्जन भर ऑटो खड़े हैं, सब खाली हैं। लेकिन फिर भी कोई ऑटो आपके गंतव्य की तरफ जाने को तैयार नहीं। भई ये क्या बात हुई!
विज्ञापन
क्या आप भी होते हैं इस तरह की ठगी का शिकार?
3 of 12
आपकी फेसबुक वॉल पर सभी नोटिफिकेशन केंडी क्रश के हों। हाय जुकरबर्ग तेरा बुरा हो..
क्या आप भी होते हैं इस तरह की ठगी का शिकार?
4 of 12
चिप्स का पैकेट इत्ता बड़ा। खोला तो चार चिप्स और निकली बस हवा। ऐसे में आप कंपनी को बुरा भला कहेंगे। हालांकि चिप्स के पैकेट में भरी हुई हवा एक किस्म की रसायनिक हवा है जो चिप्स को संरक्षित रखती है। लेकिन फिर भी भारतीय जनता तो खुद को ठगा महसूस करेगी ना!
विज्ञापन
क्या आप भी होते हैं इस तरह की ठगी का शिकार?
5 of 12
ऑनलाइन आर्डर किया आईफोन और आ गया साबुन। ये विशुद्ध ठगी की मिसाल है जो आजकल चलन में है।
विज्ञापन
क्या आप भी होते हैं इस तरह की ठगी का शिकार?
6 of 12
विज्ञापनों में दो मिनट में पकने का दावा करने वाली मैगी 10 मिनट में भी न पके। मैगी तो नहीं लेकिन दिमाग जरूर पक जाएगा।
विज्ञापन
क्या आप भी होते हैं इस तरह की ठगी का शिकार?
7 of 12
आप नेट प्लॉन में 12 MBPS के लिए पेमेंट करें और स्पीड मिले 12 KBPS वाली। पानी पी पी कर कोसिए।
क्या आप भी होते हैं इस तरह की ठगी का शिकार?
8 of 12
ऑनलाइन खरीदारी करने साइट पर जाएं साइट पर पहुंचते ही फेवरेट सामान के आगे OUT OF STOCK लिखा हो। खून खौलना तय समझिए।
क्या आप भी होते हैं इस तरह की ठगी का शिकार?
9 of 12
आपने जिस पार्टी को वोट दिया वो पार्टी चुनाव बाद आपकी नापसंद पार्टी के साथ गठजोड़ कर ले तो आप गाली देने के सिवाय कुछ नहीं कर सकते।
क्या आप भी होते हैं इस तरह की ठगी का शिकार?
10 of 12
महीने का पहला हफ्ता, मोबाइल पर SMS आए तो आपको उम्मीद रहती होगी कि सैलरी आ गई। लेकिन सैलरी की बजाय अगर प्रमोशनल मैसेज हो तो क्या बीतेगी आप पर और आपकी जेब पर।
क्या आप भी होते हैं इस तरह की ठगी का शिकार?
11 of 12
500 रुपए का खाना खाने के बाद 400 रुपए का सर्विस टैक्स देना पड़ जाए। खाया पिया हजम नहीं होगा!