नेपाल अभी पिछले भूकंप से हुई तबाही से उबरा भी नहीं था कि एक बार फिर आए 7.1 तीव्रता के भूकंप से नेपाल ही नहीं पूरा उत्तर भारत कांप गया।
विज्ञापन
तस्वीरें: झटकों से फिर दहशत, तेज धूप में सड़कों पर आए लोग
2 of 7
एक के बाद एक आए दो भूकंप के झटकों से दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत के कई शहरों में इसका असर महसूस किया गया। लोगों को जैसे ही इसका पता चला वो अपना काम छोड़ कर भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
तस्वीरें: झटकों से फिर दहशत, तेज धूप में सड़कों पर आए लोग
3 of 7
ये तस्वीरें बयां कर रही हैं कि आखिर लोग किसकदर खौफजदा हैं। लोग अपने घरों-कार्यालयों से बाहर आ गए। उनकी चर्चा का केंद्र एक बार फिर से भूकंप ही रहा।
तस्वीरें: झटकों से फिर दहशत, तेज धूप में सड़कों पर आए लोग
4 of 7
भूकंप के पहले झटके का केंद्र नेपाल की राजधानी काठमांडू से 70 किमी. दूर बताया जा रहा है। वहीं दूसरे भूकंप का सेंटर अफगानिस्तान बताया जा रहा है। जहां भूकंप की तीव्रता 6.9 बताई जा रही है।
विज्ञापन
तस्वीरें: झटकों से फिर दहशत, तेज धूप में सड़कों पर आए लोग
5 of 7
भूकंप का असर यूपी, बिहार, राजस्थान के विभिन्न शहरों के अलावा दिल्ली में भी इसका खासा असर देखने को मिला।
विज्ञापन
तस्वीरें: झटकों से फिर दहशत, तेज धूप में सड़कों पर आए लोग
6 of 7
नेपाल में भूकंप के लगातार एक के बाद एक कई झटके महसूस किए गए। यहां भूकंप के करीब 5 झटके महसूस किए गए। सबसे तेज झटका 7.1 तीव्रता का बताया जा रहा है। भूकंप के साथ-साथ नेपाल में भूस्खलन की खबरें आ रही हैं।
तस्वीरें: झटकों से फिर दहशत, तेज धूप में सड़कों पर आए लोग
7 of 7
भारत में भूकंप का असर आप इन तस्वीरों से समझ सकते हैं। जैसे ही भूकंप आया जो लोग जैसे थे वैसे ही सड़कों पर निकल आए। ऑफिस में काम कर रहे लोग हों या फिर मॉल्स। यहां तक की स्कूल भी धरती हिलने के बाद खाली करा दिए गए।