फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या आप जानते हैं दुनिया के इन छुपे हुए अजूबों के बारे में

विज्ञापन
1 of 8
आप दुनिया के सात अजूबों ताजमहल, गीजा के पिरामिड, जार्डन का पेट्रा, रोम (इटली) का कोलोसियम, मैक्सिको का इट्जा, पेरु का माचू पिचू, चीन की दीवार और ब्राजील में क्राइस्ट द रेडीमर के बारे में तो अच्छे से जानते होंगे, लेकिन दुनिया में अब भी कुछ छुपे हुए अजूबे हैं जिनके बारे में लोग कम जानते हैं। जानिए ऐसे ही छुपे अजूबों के बारे में।
विज्ञापन

क्या आप जानते हैं दुनिया के इन छुपे हुए अजूबों के बारे में

2 of 8
अजंता की गुफाएं-
महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में बनीं अजंता की गुफाएं भी किसी अजूबे से कम नहीं हैं। इन गुफाओं की दीवारों पर जो कलाकृतियां उकेरी गई हैं वो भारतीय कला का बेजोड़ नमूना हैं। इनमें गौतम बुद्ध के दौर की जातक कथाओं के साथ बौद्ध धार्मिक कलाकृतियों को काफी सुंदरता के साथ उकेरा गया है।
विज्ञापन

क्या आप जानते हैं दुनिया के इन छुपे हुए अजूबों के बारे में

3 of 8
बेगान
बर्मा के मैंडले में स्थित बेगान एक प्राचीन शहरों में से एक है। 9वीं और 13वीं शताब्दी में यह पेगन साम्राज्य की राजधानी थी। यह पहला साम्राज्य था जिसने राज्यों को एकजुट किया और बाद में इससे ही म्यामार का गठन हुआ। 11वीं और 13वीं शताब्दी में यहां बुद्ध के करीब 10,000 मंदिर थे।

क्या आप जानते हैं दुनिया के इन छुपे हुए अजूबों के बारे में

4 of 8
लैप्टिस मैग्ना
लैप्टिस मैग्ना को लैक्टिस मैग्ना के नाम से भी जाना जाता है। यह रोमन साम्राज्य के प्रमुख शहरों में से एक था और इसे लीबिया के लोग लिकी,नेपोलिस, लिबाइदा और लेब्डा नाम से भी जानते हैं। अब इसके खंडहर लीबिया में पूर्वी त्रिपोली के खोम में स्थित हैं।
विज्ञापन

क्या आप जानते हैं दुनिया के इन छुपे हुए अजूबों के बारे में

5 of 8
सेल्सस की लाइब्रेरी
सेल्सस की लाइब्रेरी प्राचीन ग्रीक सिटी एफ्सस में बनी प्राचीन रोमन इमारत है, एफ्सस अब टर्की का हिस्सा है। यह इमारत रोमन सीनेटर टिबैरियर जूलियस सेल्सस पोल्मेनस की याद में उनके पुत्र जियास जूलियस एक्विला ने बनवाया था।
विज्ञापन

क्या आप जानते हैं दुनिया के इन छुपे हुए अजूबों के बारे में

6 of 8
मेटोरा
मोटेरा नाम एक ग्रीक शब्द से लिया गया है और यह ग्रीस के पूर्वी रूढ़िवादी मठों में से सबसे बड़े और सबसे महत्वपूर्ण परिसरों में से एक है। यह एक सुंदर कलाकृति है।
विज्ञापन

क्या आप जानते हैं दुनिया के इन छुपे हुए अजूबों के बारे में

7 of 8
चीन के पिरामिड
'चीन के पिरामिड' चीन के शुरुआती सम्राटों और उनके शाही रिश्तेदारों को दफनाने के लिए बनवाए गए प्राचीन मकबरे और टीले हैं। चीन के उत्तरी पश्चिमी जियान के सेंक्सी प्रांत, किन चुआन प्लेन में स्थित करीब 38 मकबरे बड़े बड़े दायरों में फैले हैं। इसमें सबसे प्रमुख मकबरा किन के पहले राजा का है जो जियान के उत्तरी पश्चिमी क्षेत्र में पाया गया है।
विज्ञापन

क्या आप जानते हैं दुनिया के इन छुपे हुए अजूबों के बारे में

8 of 8
हरक्यूलिस का टॉवर
हरक्यूलिस का टॉवर उत्तर-पश्चिमी स्पेन की गैलिसिया नगरपालिका के कौरुना में करीब 1.5 मील के दायरे में फैला एक रोमन प्रकाश स्तंभ है। 20वीं शताब्दी तक इस टावर को फेरम ब्रिंगेंटियम ते नाम से जाना जाता था। यह संरचना करीब 1900 साल पुरानी है और साल 1791 में इसका पुनरुद्धार किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें