फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कार्टून, बवाल

Thu, 15 Jan 2015 08:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद, खुर्जा, हाथरस
विज्ञापन
1 of 11
फेसबुक पर आपत्तिजनक वीडियो शेयर करने के मामले में यूपी के देवबंद में मंगलवार को दूसरे दिन भी नगर में बवाल हुआ और लोगों ने हंगामा किया। मीना बाजार बंद करा रहे लोगों पर लाठीचार्ज के दौरान एक इमाम के घायल होने पर एक समुदाय के लोगों का गुस्सा भड़क गया।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कार्टून, बवाल

2 of 11
लोगों ने एसडीएम को हटाने की मांग करते हुए कोतवाली का घेराव कर जमकर हंगामा किया। गुस्साए लोगों ने दोपहर बाद सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम खुलवाने पहुंची पुलिस के सामने ही प्रदर्शनकारियों ने रास्ता रोकने के लिए हाईवे पर पत्थर डालने की कोशिश की। हालांकि डीएम और एसएसपी ने सूझबूझ के साथ मसला शांतिपूर्वक हल कर दिया।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कार्टून, बवाल

3 of 11
सुबह करीब साढ़े दस बजे दुकानें बंद कराने के लिए मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग मीना बाजार पहुंचे। इस बीच जानकारी मिलने पर एसडीएम राजेश कुमार सिंह फोर्स के साथ मीना बाजार पहुंच गए। कुछ देर कहासुनी और नोक-झोंक के बाद मामला बिगड़ता देख एसडीएम ने लाठीचार्ज करवा दिया। इससे बाजार में भगदड़ मच गई। वहां से गुजर रहे मीना बाजार स्थित भुल्लन शाह मस्जिद के इमाम मौलाना नियाज अहमद को भी लाठी लग गई। इससे माहौल शांत होने की बजाए बिगड़ गया।

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कार्टून, बवाल

4 of 11
इमाम के साथ हुई घटना के विरोध में गुस्साए लोगों ने कोतवाली पर एकत्र होकर हंगामा शुरू कर दिया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने एसडीएम को हटाए जाने की मांग की। उधर, बाजार बंद कराने की जानकारी मिलने पर सांसद राघव लखनपाल शर्मा पूर्वाह्न करीब साढ़े ग्यारह बजे देवबंद पहुंचे और बाजार खुलवाया।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कार्टून, बवाल

5 of 11
शाम करीब चार बजे गुस्साए लोगों की भीड़ सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे स्थित तलहेड़ी चुंगी पर जा पहुंची और वहां जाम लगा दिया। जाम की जानकारी पर एसपी देहात धर्मवीर सिंह पीएसी के साथ मौके पर पहुंचे। उन्हें देखते ही लोगों ने पुलिस के सामने ही हाईवे पर पत्थर डालकर रास्ता रोकने की कोशिश की। स्थिति बिगड़ती देख अधिकारियों ने आरएएफ के साथ कई थानों की फोर्स देवबंद बुला ली। पुलिस अधिकारियों ने एक बार फिर प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। इसमें उन्हें कामयाबी मिल गई। करीब एक घंटे बाद लोग हाईवे से हटकर वापस लौट गए।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कार्टून, बवाल

6 of 11
सोमवार को फेसबुक पर आपत्तिजनक वीडियो शेयर करने के खिलाफ गुस्साए मुस्लिमों ने कोतवाली को घेरकर जमकर हंगामा किया। गिरफ्तारी की मांग को लेकर बाजार बंद कराया, आरोपी छात्र का पुतला फूंका और सहारनपुर-मुजफ्फरनगर मार्ग को पौन घंटे तक जाम किया। पुलिस ने आरोपी कक्षा नौ के छात्र को गिरफ्तार कर लिया। फेसबुक पर आपत्तिजनक वीडियो शेयर करने के मामले में पुलिस-प्रशासन ने सूझबूझ से काम लिया।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कार्टून, बवाल

7 of 11
यूपी में खुर्जा के पहासू में सोशल साइट व्हाट्स एप पर एक आपत्तिजनक कार्टून से भड़के समुदाय विशेष के लोगों ने जमकर हंगामा किया। गुस्साए लोगों ने मंगलवार को एक शिक्षण संस्थान में एकत्रित होकर जमकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर पहुंचे एसडीएम शिकारपुर और एसओ पहासू ने आरोपी पर कार्रवाई करने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। लोगों ने धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगाते हुए दिल्ली में रहने वाले गांव के युवक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर करायी है। बताया जाता है कि इसी युवक ने दिल्ली से गांव में रहने वाले चार-पांच लोगों को मोबाइल पर कार्टून भेजा था।

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कार्टून, बवाल

8 of 11
सफाई कर्मचारी के साथ हाथरस के मोहल्ला विद्यापति नगर में सोमवार तड़के हुई मारपीट के बाद सोमवार को हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद मंगलवार को मिश्रित आबादी वाले इलाकों में तनाव भरी खामोशी छायी रही। कुछ इलाकों में बाजार नहीं खुले। हालांकि हिंसा की कोई घटना नहीं हुई, लेकिन नगर पालिका में जमकर हंगामा हुआ।

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कार्टून, बवाल

9 of 11
पुलिस ने सोमवार रात्रि में दबिश देकर आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया था। इनमें वाल्मीकि समाज के भी दो युवक शामिल थे। इसके विरोध में वाल्मीकि समाज की महिलाओं ने नगर पालिका में धरना दिया तो सफाई कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी कामकाज ठप कर डीएम का पुतला फूंका।

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कार्टून, बवाल

10 of 11
नगर पालिका में कर्मचारियों की अधिकारियों से तीखी नोक-झोंक हुई। बाद में सांसद राजेश दिवाकर, पूर्व विधायक रमेश करन, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्यौराज जीवन, पूर्व सांसद बंगाली सिंह और पूर्व विधायक देवकीनंदन आदि राजनीतिक दलों के नेता इस मौके पर नगर पालिका पहुंच गए। बाद में सभी नेता डीआईजी अलीगढ़ रेंज मोहित अग्रवाल और डीएम शमीम अहमद खान से मिले। वाल्मीकि समाज के लोग भी घंटों वहां जमा रहे।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कार्टून, बवाल

11 of 11
इन लोगों की मुख्य मांग थी कि फायरिंग करने वाले युवकों को गिरफ्तार किया जाए और उनके समाज के निर्दोष लोगों को छोड़ा जाए। काफी लंबी बातचीत के बाद डीआईजी ने इन्हें बताया कि कार्रवाई एकपक्षीय नहीं हो रही है। दोनों समुदायों के पांच लोग हिरासत में हैं। वहां लोगों ने ‘अमर उजाला’ दिखाते हुए डीआईजी से कहा कि इस समाचार पत्र में स्पष्ट रूप से एक युवक का तमंचा लहराते हुए फोटो छपा है। इस पर डीआईजी ने कहा कि इस युवक की पहचान हो गई है। इस युवक सहित दो युवकों पर पांच-पांच हजार का इनाम घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें