यूपी के शाहबाद में गोवंशीय पशुओं की हत्या कर उनके शवों के अवशेष खेत में फेंके जाने पर शाहबाद में बवाल हो गया। खेतों में मृत गोवंशीय जानवरों का अवशेष इधर-उधर पड़ा देखकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए लोगों ने अनवा-ओसी मार्ग पर कई घंटे तक जाम लगाए रखा।
विज्ञापन
तस्वीरें: गोहत्या पर शाहबाद में भारी बवाल, फोर्स तैनात
2 of 10
गुस्साए लोगों ने अफसरों की मौजूदगी में ही दो वाहनों को आग के हवाले कर
दिया, जबकि एक बाइक में तोड़फोड़ कर दी। बवाल बढ़ता देख पुलिस ने सख्ती
दिखाते हुए लोगों को खदेड़ दिया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव बना हुआ है।
तनाव को देखते हुए पुलिस और पीएसी के जवानों को तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
तस्वीरें: गोहत्या पर शाहबाद में भारी बवाल, फोर्स तैनात
3 of 10
मामला शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के अनवा गांव से जुड़ा है। शनिवार सुबह जब लोग अपने खेत में पहुंचे तो यहां गोवंशीय पशुओं के क्षत विक्षत शव पड़े मिले। इसे देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया।
तस्वीरें: गोहत्या पर शाहबाद में भारी बवाल, फोर्स तैनात
4 of 10
भीड़ अनवा-ओसी मार्ग पर आ गई और ट्रैक्टर ट्राली को सड़क पर खड़ी कर जाम लगा दिया। नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की तो ग्रामीण भड़क गए।
विज्ञापन
तस्वीरें: गोहत्या पर शाहबाद में भारी बवाल, फोर्स तैनात
5 of 10
सूचना मिलने के बाद एसडीएम शाहबाद आनंद कुमार और सीओ डा. तेजवीर सिंह भी
मौके पर पहुंचे। ग्रामीण गो हत्यारों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग करने
लगे। ग्रामीणों ने गिरफ्तारी न होने तक जाम न खोलने की बात कही। एडीएम एमपी
सिंह व एएसपी एके वर्मा भी यहां पहुंच गए, लेकिन बात नहीं बनी।
विज्ञापन
तस्वीरें: गोहत्या पर शाहबाद में भारी बवाल, फोर्स तैनात
6 of 10
नाराज लोगों ने जाम में फंसी डीसीएम और मारुति वैन को आगे के हवाले कर
दिया। एक बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर डाला। बवाल बढ़ता देख पुलिस भी हरकत
में आ गई। पुलिस ने बवाल कर रहे लोगों को दौड़ा लिया। बवाल की जानकारी
मिलने के बाद जिलाधिकारी सीपी त्रिपाठी व एसपी साधना गोस्वामी भी मय फोर्स
के यहां पहुंच गईं। लोगों को भरोसा दिलाया कि गो हत्यारों को शीघ्र
गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
तस्वीरें: गोहत्या पर शाहबाद में भारी बवाल, फोर्स तैनात
7 of 10
इसके बाद लोगों ने जाम खोल दिया गया। पुलिस ने गोवंशीय पशुओं के शवों को अपने कब्जे में कर लिया। घटना के बाद अनवा, भवंरकी जदीद और परौता गांव में जबर्दस्त तनाव बना हुआ है। तनाव को देखते हुए तीनों गांवों को छावनी में तब्दील कर दिए हैं।
तस्वीरें: गोहत्या पर शाहबाद में भारी बवाल, फोर्स तैनात
8 of 10
जिलाधिकारी सीपी त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंच गए हैं। गांवों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
तस्वीरें: गोहत्या पर शाहबाद में भारी बवाल, फोर्स तैनात
9 of 10
एसपी साधना गोस्वामी ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी हर हाल में की जाएगी।
इसके लिए पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया है। घटना में दोषी लोगों के
खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
तस्वीरें: गोहत्या पर शाहबाद में भारी बवाल, फोर्स तैनात
10 of 10
एसपी ने कहा कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और छापेमारी की जा रही है। मौके पर फोर्स तैनात कर दी गई है। आरोपियों पर एनएसए के तहत कार्रवाई होगी।