फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: निशा के डांस में बवाल, आगजनी और पथराव

Sat, 20 Sep 2014 01:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
1 of 10
हाथरस में मेला श्रीदाऊजी महाराज में संगीत निशा के तहत डांस प्रोग्राम आयोजित हुआ जिसमें अन्य कलाकारों के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस निशा कोठारी ने भी जलवा बिखेरा।
विज्ञापन

तस्वीरें: निशा के डांस में बवाल, आगजनी और पथराव

2 of 10
मेला श्रीदाऊजी महाराज के इस आयोजन में हर साल की भांति इस बार भी हद से ज्यादा भीड़ उमड़ी। करीब साढ़े 10 बजे पूरा मैदान क्या, आसपास का पूरा इलाका हाउसफुल हो गया।
विज्ञापन

तस्वीरें: निशा के डांस में बवाल, आगजनी और पथराव

3 of 10
अंदर घुसने और जगह पाने के लिए धक्का-मुक्की तो शुरू हो ही गई। इस बीच जब कुछ लोगों को कुर्सियां नहीं मिली तो वह आपस में भिड़ बैठे। इस दौरान वहां कुर्सियां फिंकनी शुरू हो गई। इससे पीछे की ओर भगदड़ मच गई। कुछ पुलिसकर्मी जब वहां गए तो अनियंत्रित भीड़ उनसे उलझ गई।

तस्वीरें: निशा के डांस में बवाल, आगजनी और पथराव

4 of 10
पथराव कर पुलिस लाइन आगरा में तैनात एक दरोगा राजाराम का सिर फोड़ दिया, जबकि सिपाही धर्मेंद्र चौधरी सहित कई पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया। पुलिस ने भी वहां लाठीचार्ज कर हंगामा कर रहे अराजक तत्वों को भगा दिया।
विज्ञापन

तस्वीरें: निशा के डांस में बवाल, आगजनी और पथराव

5 of 10
कुछ देर बाद दो वकीलों के बिस्तर में असामजिक तत्वों ने आग लगा दी।
विज्ञापन

तस्वीरें: निशा के डांस में बवाल, आगजनी और पथराव

6 of 10
वैरायरी शो के टेंट में आग लग गई। जब वहां आग की लपटें उठती देखी तो अधिकारी वहां दौड़कर मय फोर्स के पहुंचे और दमकल आग बुझाने में लग गई।
विज्ञापन

तस्वीरें: निशा के डांस में बवाल, आगजनी और पथराव

7 of 10
इधर, मंच पर डांसरों के पास जाने को भीड़ और ज्यादा अनियंत्रित हो गई। ऐसे में पुलिस इस पर कंट्रोल नहीं कर सकी। परिणाम यह हुआ कि मेला अधिकारी ने रात्रि पौन बजे मंच पर आकर कार्यक्रम बंद करने घोषणा कर दी।

तस्वीरें: निशा के डांस में बवाल, आगजनी और पथराव

8 of 10
हजारों की भीड़ यह चाहती थी कि कार्यक्रम जारी रहे। बस इसी बात पर फिर भीड़ की पुलिस से भिड़ंत हो गई। भीड़ ने जहां पुलिस पर और तेजी से पथराव करना शुरू कर दिया तो पुलिस ने भी कमान संभाल कर लाठीचार्ज करना शुरू कर दिया।

तस्वीरें: निशा के डांस में बवाल, आगजनी और पथराव

9 of 10
घुड़सवार पुलिस ने भी भीड़ को दूर-दूर तक रौंदा। इस मौके पर जो मिला, वही पिटा। रात्रि करीब दो बजे तक मौके पर अफरा-तफरी और भगदड़ मची रही। कार्यक्रम स्थल पर जमे हजारों लोगों को वहां से भगाकर ही पुलिस ने दम लिया।
विज्ञापन

तस्वीरें: निशा के डांस में बवाल, आगजनी और पथराव

10 of 10
इस दौरान पुलिस के लाठीचार्ज में भी काफी लोग चोटिल हो गए। हालांकि किसी कार्रवाई के डर से यह सामने नहीं आए। बाद में पुलिस और पीएसी ने मेला पंडाल लाठी के जोर पर जैसे-तैसे खाली कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें