बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में छात्र परिषद चुनाव को लेकर दूसरे दिन शुक्रवार को भी जमकर बवाल हुआ।
विज्ञापन
BHU में दूसरे दिन भी बवाल, जमकर पथराव, फायरिंग
2 of 17
सुबह 8 बजे से 12 बजे तक बिरला सी हॉस्टल और ब्रोचा हॉस्टल के बीच पथराव और फायरिंग हुई।
विज्ञापन
BHU में दूसरे दिन भी बवाल, जमकर पथराव, फायरिंग
3 of 17
12 बजे कमिश्नर, डीएम और एसएसपी हॉस्टल पहुंचे। पुलिस ने बिरला हॉस्टल में घुसकर छात्रों पर लाठीचार्ज किया। बिरला छात्रावास में कमरे का दरवाजा भी तोड़ दिया गया।
BHU में दूसरे दिन भी बवाल, जमकर पथराव, फायरिंग
4 of 17
पुलिस ने छात्रों को जल्द से जल्द कमरा खाली करने को कहा।
विज्ञापन
BHU में दूसरे दिन भी बवाल, जमकर पथराव, फायरिंग
5 of 17
सामान लेकर जाते छात्र।
विज्ञापन
BHU में दूसरे दिन भी बवाल, जमकर पथराव, फायरिंग
6 of 17
बीएचयू में छात्र परिषद चुनाव के विरोध ने गुरुवार को अचानक हिंसक रूप ले लिया। सिंहद्वार को बंद कर धरने पर बैठे छात्रों को हटाने के लिए पुलिस ने जैसे ही बल प्रयोग किया बात बिगड़ गई।
विज्ञापन
BHU में दूसरे दिन भी बवाल, जमकर पथराव, फायरिंग
7 of 17
छात्रों के उग्र होने के साथ ही पथराव, आगजनी और फायरिंग से कैंपस थर्रा उठा। भगदड़ और अफरातफरी के बीच सिंहद्वार से केंद्रीय कार्यालय तक पुलिस और छात्रों में जगह-जगह संघर्ष हुआ।
BHU में दूसरे दिन भी बवाल, जमकर पथराव, फायरिंग
8 of 17
कैंपस की सड़कें ईंट-पत्थर के टुकड़ों से पट गईं। बिड़ला हास्टल के पास छात्रों ने मैजिक वैन फूंक दी।
BHU में दूसरे दिन भी बवाल, जमकर पथराव, फायरिंग
9 of 17
केंद्रीय कार्यालय में प्रभारी कुलपति प्रो. राजीव संगल और रेक्टर प्रो. कमलशील के साथ जब छात्र बदसलूकी पर उतर आए तो पुलिस को उनके बचाव में गोली चलानी पड़ी।
BHU में दूसरे दिन भी बवाल, जमकर पथराव, फायरिंग
10 of 17
परिसर के अशांत माहौल को देखते हुए बीएचयू प्रशासन ने छात्र परिषद चुनाव रद्द कर दिया।
BHU में दूसरे दिन भी बवाल, जमकर पथराव, फायरिंग
11 of 17
दरअसल, बीएचयू में मुकम्मल छात्रसंघ की मांग को लेकर पिछले दिनों भी विश्वविद्यालय के छात्रों ने आंदोलन किया था। तब कुलपति प्रो. राजीव संगल के छात्रसंघ चुनाव कराने के लिखित आश्वासन के बाद छात्रों ने आंदोलन समाप्त कर दिया था।
BHU में दूसरे दिन भी बवाल, जमकर पथराव, फायरिंग
12 of 17
मगर जब चुनाव कराने की बारी आई तो छात्रसंघ की जगह छात्र परिषद का स्वरूप सामने आया। इसे लेकर छात्रों ने अपनी नाराजगी प्रकट कर दी।
BHU में दूसरे दिन भी बवाल, जमकर पथराव, फायरिंग
13 of 17
बीएचयू प्रशासन छात्र परिषद चुनाव की तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटा रहा। गुरुवार से छात्र परिषद चुनाव के लिए नामांकन की शुरुआत होनी थी मगर पहला ही दिन हिंसा और आंदोलन की भेंट चढ़ गया।
BHU में दूसरे दिन भी बवाल, जमकर पथराव, फायरिंग
14 of 17
पुलिस लाठीचार्ज के बाद भागते समय छात्रों ने बिड़ला हास्टल के सामने खड़ी मैजिक में आग लगा दी। देखते ही देखते वाहन आग की लपटों से घिर गया।
BHU में दूसरे दिन भी बवाल, जमकर पथराव, फायरिंग
15 of 17
पुलिस ने जब दौड़ाया तो छात्र बिड़ला सी हास्टल में घुस गए और अंदर से पुलिस दल पर पथराव करने लगे। छात्रों पर काबू पाने के लिए पुलिस को रबर की गोलियां भी दागनी पड़ी।
BHU में दूसरे दिन भी बवाल, जमकर पथराव, फायरिंग
16 of 17
पथराव नहीं रूका तो पुलिस हास्टल में घुसी और अंदर जो भी मिला पुलिस ने उसे जमकर पीटा। इस बीच बीएचयू प्रशासन ने छात्र परिषद चुनाव को देखते हुए 26 नवंबर तक विश्वविद्यालय परिसर की सुरक्षा का जिम्मा जिला प्रशासन को सौंप दिया।