दिल्ली पुलिस का एक और क्रूर चेहरा राजघाट पर देखने को मिला। पुलिस ने बेरहमी से एक फोटोजर्नलिस्ट की पिटाई की। पुलिस ने सरेआम उस फोटोग्राफर को थप्पड़ मारी। अचानक लगी थप्पड़ से वह जर्नलिस्ट जमीन पर नीचे गिर गया। इस दौरान दूसरे पुलिसकर्मी तमाशा देखते रहे। राजघाट पर वह फोटोग्राफर एक पागल हाथी की तस्वीरें ले रहा था कि अचानक इन पुलिसवालों ने उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। फोटोग्राफर के साथ इस बदसलूकी को लेकर दिल्ली पुलिस की कड़ी आलोचना हो रही है। इससे पहले भी आम आदमी पार्टी ने एक वीडियो जारी किया था जिसमें कुछ पुलिसकर्मी एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर रहे थे। (सभी तस्वीरें: अमर उजाला, PTI)