फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: दो युवकों की मौत से गुस्साई भीड़ ने फूंका थाना

विज्ञापन
1 of 9
दिवाली के दिन सिपाहियों के दौड़ाने पर जुआ खेल रहे चार युवक नकटिया नदी में कूद गए जिनमें से दो की डूबने से मौत हो गई। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने कैंट थाने में खड़ी दर्जन भर से ज्यादा बाइकों को और एक कार आग लगा दी और तीन कारों को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। (ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली)
विज्ञापन

बरेली: दो युवकों की मौत से गुस्साई भीड़ ने फूंका थाना

2 of 9
भीड़ का गुस्सा देखकर थाने के मुंशी प्रदीप कुमार को मालखाने में छिपकर जान बचानी पड़ी। पुलिस ने थाने की छत पर चढ़कर हवाई फायरिंग की तब भीड़ कुछ काबू में आई। एसएसपी ने जुआरियों को दौड़ाने वाले दोनों सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन

बरेली: दो युवकों की मौत से गुस्साई भीड़ ने फूंका थाना

3 of 9
पुलिस ने भाजपा के कैंट मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार वाल्मीकि को नामजद करते हुए करीब 250-300 लोगों के खिलाफ बलवा, जानलेवा हमला और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।

बरेली: दो युवकों की मौत से गुस्साई भीड़ ने फूंका थाना

4 of 9
बुधवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे 25 साल के अतीश कुमार उर्फ घुर्रा, 40 वर्षीय दिनेश कुमार उर्फ चिंटू निवासी 313 हाथा गोकुल नगरी, 25 साल के सोनू निवासी आजाद नगर, यादव कालोनी के भोला कश्यप, जय कुमार और मज्जन समेत सात लड़के संत मढ़ी के पास जुआ खेल रहे थे।
विज्ञापन

बरेली: दो युवकों की मौत से गुस्साई भीड़ ने फूंका थाना

5 of 9
इस बीच सिपाही प्रवीण सिंह तोमर और सिपाही संदीप सिंह वहां पहुंच गए। उन्हें देखते ही चारों ने दौड़ लगा दी।  सिपाहियों ने  मज्जन से 1500 और जयकुमार से 450 रुपये बरामद  कर उन्हें छोड़ दिया।  एक पुलिस को चकमा दे गया जबकि चार को सिपाही दौड़ाने लगे। करीब एक किलोमीटर दौड़ाने पर चारों नकटिया नदी में काफी ऊंचाई से कूद गए। दिनेश कुमार चिंटू और अतीश कुमार दलदल में फंस कर  मौत हो गई। सोनू और भोला सही सलामत नदी से निकल आए।
विज्ञापन

बरेली: दो युवकों की मौत से गुस्साई भीड़ ने फूंका थाना

6 of 9
जुआरियों के डूबने की सूचना पर भीड़ वहीं पहुंच गई। दूध डेयरी संचालक लालू यादव ने दिनेश का शव  निकाल लिया। शाम चार बजे अतीश का शव भी मिल गया। एसपी सिटी समीर सौरभ ने लाशों को ऑटो रिक्शा में रखवाकर पोस्टमार्टम हाउस ले जाने को कहा तो लोग रसाला चौकी पर उनसे भिड़ गए।
विज्ञापन

बरेली: दो युवकों की मौत से गुस्साई भीड़ ने फूंका थाना

7 of 9
हंगामे के बीच एसपी (सिटी) ने किसी तरह दोनों शवों को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। इधर  गुस्साई भीड़ कैंट थाने की तरफ बढ़ने लगी। इंस्पेक्टर सूर्यनाथ सिंह यादव थाने का मेन गेट बंद किया तो भीड़ ने थाने पर ईंट-पत्थर बरसने लगे। थाने की दीवार पर फांद कर घुसी भीड़ ने परिसर में खड़ी तेरह बाइकें और एक दरोगा की कार जला दीं और दो कारें क्षतिग्रस्त कर दी।

बरेली: दो युवकों की मौत से गुस्साई भीड़ ने फूंका थाना

8 of 9
भीड़ ने थाने के सामने वाले रास्ते से लगा ऑफिस का दरवाजा भी तोड़  दिया। थाने की मेजों के शीशे तोड़ डाले, कागज जलाने की भी कोशिश की मुंशी प्रदीप कुमार ने मालखाने में घुसकर किसी तरह जान बचाई। उनके साथी नरेश सिंह भी जान बचाने के लिए छिप गए। करीब एक घंटा उपद्रव चला।
विज्ञापन

बरेली: दो युवकों की मौत से गुस्साई भीड़ ने फूंका थाना

9 of 9
पुलिस का आरोप है कि लोग फायरिंग भी कर रहे थे। इस दौरान पीएसी 27 बटालियन का जवान रमेश पाठक और सीओ चतुर्थ के गनर देवेंद्र सिंह समेत कई पुलिस कर्मी घायल गए। थाने की छत पर चढ़कर पुलिस ने हवाई फायरिंग की तब जाकर भीड़ पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें