प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगाातार तीसरी बार वाराणसी नहीं जा पाए। 28 जून का दौरा उन्हें बारिश के कारण रद्द करना पड़ा, जबकि इस बार एक मजदूर की मौत दौरे रद्द होने का सबब बनी। वाराणसी में गुरुवार की रात से ही बारिश से ये आशंका पहले ही उठ रही थी कि कहीं प्रधानमंत्री का दौरा एक बार फिर रद्द न करना पड़े। (तस्वीरे:पुष्पेंद्र कुमार त्रिपाठी)
विज्ञापन
कितना खतरनाक था पीएम के कार्यक्रम का टैंट, देखें तस्वीरें
2 of 5
पश्चिम बंगाल के मिदनापुर से वाराणसी आया 20 साल का मजदूर देवनाथ मन्ना प्रधानमंत्री के डिरेका स्थित मंच पर फूल सजा रहा था। उसे वहीं करंट लगा, जिसके बाद उसे इलाज के लिए बीएचयू में भरती कराया गया। गुरुवार तड़के उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
कितना खतरनाक था पीएम के कार्यक्रम का टैंट, देखें तस्वीरें
3 of 5
देवनाथ मन्ना दिल्ली के कांट्रैक्टर पवन चन्ना के साथ वाराणसी आया था। उल्लेखनीय है कि मोदी के कार्यक्रम के लिए DLW में 9 करोड़ का मंच बनाया गया था। जिसे बनाने के लिए दिल्ली मजदूर बुलाए गए थे।
कितना खतरनाक था पीएम के कार्यक्रम का टैंट, देखें तस्वीरें
4 of 5
प्रशासन ने अब तक मजदूर की मौत पर बयान जारी नहीं किया। आला अधिकारियों ने कहा कि जांच के बाद ही मजदूर की मौत पर बयान जारी किया जाएगा। हालांकि मंच पर जिस प्रकार खुले या टेप लगे तार लगाए गए थे, उससे मंच तैयार करने में बरती गई लापरवाही साफ दिखाई देती है। तस्वीर में कार्यक्रम स्थल पर लगा तार देख सकते हैं।
कितना खतरनाक था पीएम के कार्यक्रम का टैंट, देखें तस्वीरें
5 of 5
मजदूर देवनाथ को पॉवर फाइनेंस कॉर्पोरेशन ने 7.5 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है। उर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि दुर्घटना की न्यायिक जांच कराई जाएगी।