सपा मुखिया का जन्म दिन मना रहे सपाइयों ने सारी हदों को पार कर दिया। पंचायत भवन के मंच पर नाच रहीं डांसरों पर खूब नोट उड़ाए।
Trending Videos
विज्ञापन
मुलायम के बर्थडे पर उड़े डांसरों पर नोट
2 of 6
इतना ही नहीं कई नेता तो डांसरों के साथ ठुमके लगाने लगे थे। यह सिलसिला घंटों चला। इस दौरान सपा के विधायक और दूसरे जिम्मेदार पदाधिकारी मौजूद रहे। जब इस पार्टी का हल्ला मचा तो शाम को होने वाले आयोजन बड़ी ही खामोशी के साथ किए गए।
विज्ञापन
मुलायम के बर्थडे पर उड़े डांसरों पर नोट
3 of 6
रविवार को बर्थडे पार्टी का जश्न पंचायत भवन में दोपहर को दो बजे से शुरू हुआ। संगठन की महानगर इकाई द्वारा आयोजित की गई इस पार्टी में सभी पदाधिकारी पहुंचे थे। देहात के विधायक शमीमुलहक के साथ पार्टी के सभी जिम्मेदार लोग यहां थे।
मुलायम के बर्थडे पर उड़े डांसरों पर नोट
4 of 6
पार्टी के सभी पदाधिकारी उस वक्त झूमने लगे जब तीन डांसर मंच पर पहुंची और फिल्मी गानों पर थिरकना शुरू किया। माहौल ऐसा बना कि सपा नेता भी खुद को रोक नहीं पाए और मंच के नीचे डांस करने लगे।
विज्ञापन
मुलायम के बर्थडे पर उड़े डांसरों पर नोट
5 of 6
कुछ पदाधिकारी तो मंच तक पहुंच गए थे। इन्होंने डांसरों पर नोट उड़ाने शुरू कर दिए। नोट उड़ाने का सिलसिला भी काफी देर तक चला। कुछ सपाई तो डांसर के साथ नाचने के लिए मंच पर चढ़ने लगे थे कि जिन्हें यहां मौजूद पदाधिकारियों ने किसी तरह से रोका।
सपा के महानगर अध्यक्ष राजकुमार प्रजापति ने बताया कि जन्म दिवस पर रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। एक डांस ग्रुप को यहां बुलाया गया था। कहीं किसी ने कोई अनुशासनहीनता नहीं की है। वहीं इस पार्टी का जब हल्ला मचा तो शाम को होने वाले दूसरे आयोजन बड़ी ही खामोशी के साथ किए गए।