दादरी में गोमांस खाने की अफवाह पर एक मुसलमान की पीट-पीटकर हत्या की खबर आने के बाद से ही ट्विटर पर #internationalshame यानी अंतरराष्ट्रीय शर्म हैशटैग ट्रेंड करने लगा। मर्डर ओवर मील (खाने के लिए हत्या) हैशटैग भी ट्रेंड कर रहा था। अरब भाषा के टीवी चैनल अल एलन की वेबसाइट पर खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया।
विज्ञापन
दादरी हत्याकांड को दुनिया ने कैसे देखा, आप भी जानिए
2 of 12
अल जजीरा ने अंग्रेजी और अन्य भाषाओं के अपने वेब संस्करणों में खबर को प्रकाशित किया।अंग्रेजी प्रेस के तमाम बड़े अंतरराष्ट्रीय अखबारों के साथ-साथ विश्व भर की भाषाओं में भी इस हत्याकांड को कवर किया गया।
विज्ञापन
दादरी हत्याकांड को दुनिया ने कैसे देखा, आप भी जानिए
3 of 12
मिस्र के अखबार अल मिस्र अल योम की वेबसाइट ने खबर के साथ भारतीय तिरंगे की तस्वीर लगाई।अंग्रेजी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने भी अखलाक की मौत की खबर प्रकाशित की। साथ ही वाइस न्यूज़, हफिग्टन पोस्ट, टाइम पत्रिका समेत तमाम प्रमुख अंग्रेजी वेबसाइटों ने दादरी हत्याकांड की खबर को जगह दी।
दादरी हत्याकांड को दुनिया ने कैसे देखा, आप भी जानिए
4 of 12
न्यू यॉर्क टाइम्स ने गाय की हत्या की अफवाह पर मुसलमान की हत्या बताया। सभी अंग्रेजी वेबसाइटों ने इसे हिंदू भीड़ के हाथों एक मुसलमान की हत्या बताया।
विज्ञापन
दादरी हत्याकांड को दुनिया ने कैसे देखा, आप भी जानिए
5 of 12
आयरलैंड के अखबार आइरिश टाइम्स ने सड़क पर टहलती गाय की तस्वीर के साथ ये खबर प्रकाशित की। यही नहीं दुनिया भर की कई भाषाओं के प्रकाशनों में भी इस खबर को जगह दी गई।ऊरूग्वे के स्पेनिश भाषी समाचार पत्रों में भी हिंदू भीड़ के हाथों एक मुसलमान की हत्या की इस खबर को जगह दी गई।
विज्ञापन
दादरी हत्याकांड को दुनिया ने कैसे देखा, आप भी जानिए
6 of 12
दक्षिण कोरिया की सबसे बड़ी समाचार सेवा योनहेप न्यूज पर भी ये खबर प्रकाशित हुई।
विज्ञापन
दादरी हत्याकांड को दुनिया ने कैसे देखा, आप भी जानिए
7 of 12
जापान की सरकारी समाचार सेवा एनएचके समेत प्रमुख जापानी भाषी वेबसाइटों पर भी भारत की इस खबर को जगह दी गई।
दादरी हत्याकांड को दुनिया ने कैसे देखा, आप भी जानिए
8 of 12
फ्रेंच भाषा के तमाम प्रमुख समाचार माध्यमों पर भी ये खबर रही।
दादरी हत्याकांड को दुनिया ने कैसे देखा, आप भी जानिए
9 of 12
डेर स्पीगल समेत जर्मन भाषा के मुख्य समाचार माध्यमों में भी ये खबर रही।
दादरी हत्याकांड को दुनिया ने कैसे देखा, आप भी जानिए
10 of 12
दुनिया बुलेटिन समेत तुर्की की अहम वेबसाइटों पर भी गोमांस की अफवाह पर हुई हत्या की ये खबर छापी गई।
दादरी हत्याकांड को दुनिया ने कैसे देखा, आप भी जानिए
11 of 12
पत्रिका वाइस न्यूज ने लिखा, 'गोमांस की अफवाह पर हुई हत्या से हिंदू कट्टरपंथ सुर्खियों में।'
दादरी हत्याकांड को दुनिया ने कैसे देखा, आप भी जानिए
12 of 12
रूसी भाषा की प्रमुख वेबसाइटों पर भी इस घटना को जगह दी गई।पाकिस्तान के उर्दू टीवी चैनलों और अखबारों ने इस खबर पर आक्रामक रुख अख़्तियार करते हुए इसे हिंदू चरमपंथ की वारदात करार दिया। (सभी फोटो- बीबीसी हिंदी)