समु्द्र किनारे की ठण्डी हवा और लहरें जब आपको रोमांच से भर देती हों,जहां लोग सुबह मार्निंग वॉक के लिए जाते हों और पूरा दिन सैलानियों से गुलजार रहता हो वहां अगर आप को कोई मगरमच्छ दिख जाए तो हैरान होंगे ही। (सभी तस्वीरें निलेश बगकर की प्रोफाइल से साभार)
विज्ञापन
तस्वीरें: गोवा बीच पर दिखा मगरमच्छ, पीछे पड़ गए कुत्ते
2 of 4
कुछ ऐसा ही हुआ गोवा के निलेश बगकर के साथ। नीलेश जब गोवा के मोरजिम बीच पर पर मार्निंग वॉक का लुत्फ उठा रहे थे, उसी दौरान उन्होंने समु्द्र किनारे पर मगरमच्छ देखा और उसकी तस्वीरें अपनी सोशल प्रोफाइल पर ''Mrng walk # saw crocodile on morjim beach for the first time... Friends plzzz be careful !'' लिख कर पोस्ट की।
विज्ञापन
तस्वीरें: गोवा बीच पर दिखा मगरमच्छ, पीछे पड़ गए कुत्ते
3 of 4
जिसके बाद ये फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। गोवा की इस मोरजिम बीच को टर्टल बीच के नाम से भी जाना जाता है। ये बीच सैलानियों के लिए पसंदीदा जगहों में से एक है। वहीं नीलेश की फोटोज वायरल होने के बाद गोवा के वन विभाग ने भी इस बात की पुष्टि की है कि समुद्र किनारे मगरमच्छ ही था। सैलानियों की ये पसंदीदा जगह पणजी से 30 किलोमीटर की दूरी पर है।
तस्वीरें: गोवा बीच पर दिखा मगरमच्छ, पीछे पड़ गए कुत्ते
4 of 4
इस बीच पर अधिकतर रुस के सैलानी ही अधिक आते हैं इस वजह से इसे छोटा रुस भी कहा जाता है। फोटो में देखा जा सकता है कि मगरमच्छ के पीछे कई कुत्ते भी थे। वन विभाग के उप संरक्षक डी.एन.एफ कारवालहो का कहना है कि ये मगरमच्छ समु्द्र से नहीं आया है, ये पास के ही चपोरा नदी से आया होगा जो आगे चलकर मोरजिम बीच पर समुद्र में मिलती है।