फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेता संग महिला IPS की फोटो पर बवाल

विज्ञापन
1 of 12
ये हैं केरल की महिला आईपीएस मेरिन जोसेफ। सहायक पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात मेरिन जोसेफ एक बार फिर सुर्खियों में हैं।
विज्ञापन

अभिनेता संग महिला IPS की फोटो पर बवाल, फेसबुक पर लताड़ा

2 of 12
मेरिन वही पुलिस ऑफिसर हैं जो कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर सेक्सिज्म की शिकार हो गईं थी। इस बार उनके साथ एक नया विवाद जुड़ गया है।
विज्ञापन

अभिनेता संग महिला IPS की फोटो पर बवाल, फेसबुक पर लताड़ा

3 of 12
दरअसल मेरिन जोसेफ ने दक्षिण फिल्मों के सुपर स्टार निविन पाउली के साथ ली गई एक तस्वीर अपने फेसबुक पेज पर शेयर की है, यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

अभिनेता संग महिला IPS की फोटो पर बवाल, फेसबुक पर लताड़ा

4 of 12
इस तस्वीर के साथ मेरिन ने लिखा, 'निविन पाउली के साथ...केरल की ताजा सनसनी।' एर्नाकुलम में एक कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान यह तस्वीर ली गई थी।
विज्ञापन

अभिनेता संग महिला IPS की फोटो पर बवाल, फेसबुक पर लताड़ा

5 of 12
मेरिन जोसेफ की इस तस्वीर को लेकर केरल के प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काफी हंगामा मच गया।
विज्ञापन

अभिनेता संग महिला IPS की फोटो पर बवाल, फेसबुक पर लताड़ा

6 of 12
मीडिया ने खाकी वर्दी में ली गई इस तस्वीर को प्रोटोकॉल को उल्लंघन बताते हुए मेरिन की काफी आलोचना की।
विज्ञापन

अभिनेता संग महिला IPS की फोटो पर बवाल, फेसबुक पर लताड़ा

7 of 12
इन आलोचनाओं को लेकर मेरिन ने अपने फेसबुक पेज पर ही तीखे अंदाज में मीडिया को जवाब दिया।

अभिनेता संग महिला IPS की फोटो पर बवाल, फेसबुक पर लताड़ा

8 of 12
मेरिन ने मीडिया पर बरसते हुए कहा, 'मैं इस कार्यक्रम में एक मेहमान के तौर पर गई थी और उस वक्त अपनी ड्यूटी पर नहीं थी।'

अभिनेता संग महिला IPS की फोटो पर बवाल, फेसबुक पर लताड़ा

9 of 12
मेरिन ने लिखा कि फिल्म अभिनेता की रजामंदी पर ही उनके साथ कांग्रेस विधायक हिबी इडेन ने उनकी तस्वीर खींची थी।

अभिनेता संग महिला IPS की फोटो पर बवाल, फेसबुक पर लताड़ा

10 of 12
मेरिन ने आगे कहा, 'कार्यक्रम से मुख्यमंत्री जा चुके थे और बाकी मेहमान भी मंच से दूर हटकर खड़े हो गए थे, जब मेरी वहां कोई ड्यूटी ही नहीं थी तो फिर मुझे क्या करना चाहिए था, क्या मैं मंच से कूद जाती, या फिर मैं सावधान मुद्रा में खड़ी होकर वहां मौजूद लोगों को सैल्यूट करती?'

अभिनेता संग महिला IPS की फोटो पर बवाल, फेसबुक पर लताड़ा

11 of 12
मेरिन ने लिखा है, 'जो मीडिया चैनल इस तरह के घटियापन को बढ़ावा दे रहे हैं, मुझे उनपर दया आती है। मैं प्रार्थना करती हूं कि इस तरह का हताश करने वाला जरिया कहीं इन लोगों की आजीविका का मुख्य जरिया ना बन जाए।'
विज्ञापन

अभिनेता संग महिला IPS की फोटो पर बवाल, फेसबुक पर लताड़ा

12 of 12
यह पहली बार नहीं है जब मेरिन जोसेफ विवादों में घिरी हैं। जब उन्होंने एक ट्रेनी ऑफिसर के रूप में केरल पुलिस ज्वॉइन की थी, उस दौरान भी उनकी सुंदरता को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई थी। (सभी तस्वीरें आईपीएस मेरिन जोसेफ के फेसबुक अकाउंट से साभार।)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें