फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: सोनिया के नेतृत्व में संसद से सड़क तक कांग्रेस का हल्लाबोल

विज्ञापन
1 of 16
कांग्रेस के 25 सांसदों को लोकसभा से निष्कासित करने के खिलाफ पार्टी का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बात की तस्दीक प्रदर्शन की ये तस्वीरें कर रही हैं।
विज्ञापन

तस्वीरें: सोनिया के नेतृत्व में संसद से सड़क तक कांग्रेस का हल्लाबोल

2 of 16
सरकार और विपक्ष के बीच संसद में छीड़ा सियासी संग्राम दिन ब दिन तल्लख होता जा रहा है। कांग्रेस सांसदों के निलंबन के फैसले के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के आवास के बाहर भारतीय यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

तस्वीरें: सोनिया के नेतृत्व में संसद से सड़क तक कांग्रेस का हल्लाबोल

3 of 16
लोकसभा में कांग्रेस के 25 सांसदों को सस्पेंड करने के फैसले के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अर्ध नग्न होकर प्रदर्शन किया।

तस्वीरें: सोनिया के नेतृत्व में संसद से सड़क तक कांग्रेस का हल्लाबोल

4 of 16
रायसीना रोड से सुभाष चौक पर पहुंचकर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन का अंदाज आपके सामने है। इस दौरान उन्होंने काली पट्टी भी बांध रखी थी।
विज्ञापन

तस्वीरें: सोनिया के नेतृत्व में संसद से सड़क तक कांग्रेस का हल्लाबोल

5 of 16
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि संसद में कांग्रेसी सांसद भ्रष्टाचार, घोटालों और अपराधियों की मदद करने वाली सरकार के खिलाफ आवाज उठा रहे थे, लेकिन उनकी आवाज को दबाया जा रहा है।
विज्ञापन

तस्वीरें: सोनिया के नेतृत्व में संसद से सड़क तक कांग्रेस का हल्लाबोल

6 of 16
हालांकि यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के खिलाफ सरकार के मंत्री से लेकर भाजपा के सांसदों ने इस मुद्दे को लोकसभा में जोर-शोर से उठाया।
विज्ञापन

तस्वीरें: सोनिया के नेतृत्व में संसद से सड़क तक कांग्रेस का हल्लाबोल

7 of 16
भाजपा ने स्पीकर सुमित्रा महाजन से मांग किया है कि वे इस मामले को संसद की विशेषाधिकार हनन समिति के पास भेजें। हालांकि स्पीकर ने इसपर फैसला सुरक्षित रखते हुए कहा कि वे उचित समय पर अपना निर्णय देंगी।

तस्वीरें: सोनिया के नेतृत्व में संसद से सड़क तक कांग्रेस का हल्लाबोल

8 of 16
भाजपा ने युवक कांग्रेस के इस कदम को संसद की अवमानना बताते हुए इस अमर्यादित बयान की घोर निंदा की है। पार्टी सचिव श्रीकांत शर्मा ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी हमेसा से अराजकतावाद की राजनीति करती है।

तस्वीरें: सोनिया के नेतृत्व में संसद से सड़क तक कांग्रेस का हल्लाबोल

9 of 16

10 of 16
दूसरी ओर संसद परिसर में कांग्रेस नेताओं का प्रदर्शन लगातार जारी है। कांग्रेस के 25 सांसदों के लोकसभा से निलंबन के खिलाफ जारी प्रदर्शन का दौर शुक्रवार को भी देख देखने को मिला। इस दौरान 'ललितगेट' मामले पर केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की सफाई पेश करने के एक दिन बाद सोनिया और राहुल ने उन पर जोरदार हमला किया है।

तस्वीरें: सोनिया के नेतृत्व में संसद से सड़क तक कांग्रेस का हल्लाबोल

11 of 16
केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अब तक का सबसे बड़ा हमला करते हुए कहा कि आखिर सुषमा जी या फिर उनके परिवार को ललित मोदी के सहयोग के लिए कितना कितना पैसा मिला है?

तस्वीरें: सोनिया के नेतृत्व में संसद से सड़क तक कांग्रेस का हल्लाबोल

12 of 16
राहुल गांधी ने कहा कि जब भी चोरी की जाती है वह छुप के होती है। सुषमा जी ने पूरे मामले में छुप के काम किया। मंत्रालय में किसी को भी इसकी जानकारी नहीं दी गई। ऐसे में उन्हें ये बताना चाहिए कि आखिर उन्हें या फिर उनके परिवार को कितना पैसा ललित मोदी की ओर से मिला है।

तस्वीरें: सोनिया के नेतृत्व में संसद से सड़क तक कांग्रेस का हल्लाबोल

13 of 16
इसके साथ ही राहुल गांधी ने सुषमा स्वराज की ओर से एक दिन पहले संसद में दिए गए उस बयान का भी जवाब दिया जिसमें सुषमा स्वराज ने कहा था कि अगर उनकी जगह सोनिया गांधी होती तो वो क्या करती? इसके जवाब में राहुल ने कहा कि सोनिया गांधी उस शख्स का कोई सहयोग नहीं करती। वो ऐसा बिल्कुल नहीं करती जैसा की सुषमा स्वराज ने किया।

तस्वीरें: सोनिया के नेतृत्व में संसद से सड़क तक कांग्रेस का हल्लाबोल

14 of 16
कुल मिलाकर राहुल गांधी ने अपने जवाब के साथ ही केंद्रीय मंत्री पर घेराबंदी तेज करते हुए सवाल उठाए कि उन्हें बताना चाहिए आखिर उन्हें कितने पैसे इस काम के लिए मिले हैं? राहुल के मुताबिक ऐसे काम में वित्तीय सहयोग जरूर किया जाता है।

तस्वीरें: सोनिया के नेतृत्व में संसद से सड़क तक कांग्रेस का हल्लाबोल

15 of 16
वहीं राहुल गांधी से पहले सोनिया गांधी ने भी सुषमा स्वराज पर निशाना साधते हुए उन्हें सबसे बड़ा नाटकबाज बताया है। संसद परिसर में पहुंचने पर सोनिया से जब सुषमा स्वराज के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने ये जवाब दिया। आपको बता दें कि ललित गेट विवाद में घिरीं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने लोकसभा में कहा कि उन्होंने ललित की नहीं, 17 साल से कैंसर से जूझ रही उनकी पत्नी की मदद की। गुरुवार विपक्ष विहीन लोकसभा में अपने ऊपर लगे आरोपों के खिलाफ भावनाओं को ढाल बनाया।

विज्ञापन

तस्वीरें: सोनिया के नेतृत्व में संसद से सड़क तक कांग्रेस का हल्लाबोल

16 of 16
केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज के मुद्दे पर कांग्रेस की ओर से लगातार हो रहे हमलों पर भाजपा ने पलटवार किया है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सोनिया गांधी के सुषमा पर दिए 'ड्रामेबाजी' वाले बयान पर इसे संसद का अपमान करार दिया है। स्मृति ईरानी ने सोनिया गांधी के साथ-साथ राहुल गांधी पर भी निशाना साधा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें