फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए भारत और पाकिस्तान में कौन है किस पर भारी?

विज्ञापन
1 of 15
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ती तनातनी के बीच अगर युद्ध जैसे माहौल बनते हैं तो जानिए कौन किस पर भारी पड़ेगा? (स्रोत: ग्लोबलफायरपॉवर)
विज्ञापन

जानिए भारत और पाकिस्तान में कौन है किस पर भारी?

2 of 15
जनसंख्या: जनसंख्या को संसाधन मानें तो भारत पाकिस्तान पर भारी दिखाई पड़ता है। एक ओर जहां भारत की जनसंख्या सवा सौ करोड़ के आस-पास है, जबकि पाकिस्तान की आबादी लगभग 20 करोड़ है।
विज्ञापन

जानिए भारत और पाकिस्तान में कौन है किस पर भारी?

3 of 15
सेना: भारत सेना के मामले में भी पाकिस्तान पर भारी है। भारत में सैनिकों की संख्या तकरीबन 13 लाख के आस-पास है वहीं पाक के पास छह लाख सैनिक हैं। इसका मतलब भारत के पास पाक की तुलना में दोगुनी सैन्य ताकत है।

जानिए भारत और पाकिस्तान में कौन है किस पर भारी?

4 of 15
इतना ही नहीं भारत के पास करीब 21 लाख रिजर्व सेना है लेकिन पाकिस्तान के पास केवल पांच लाख।
विज्ञापन

जानिए भारत और पाकिस्तान में कौन है किस पर भारी?

5 of 15
एयरक्राफ्ट: भारत के पास सभी प्रकार के करीब 1,900 एयरक्राफ्ट हैं। वहीं पाकिस्तान के पास 900 के आस-पास एयरक्रॉफ्ट हैं। यानि पाक के एक एयरक्राफ्ट के मुकाबले भारत के पास दो से ज्यादा एयरक्राफ्ट हैं।
विज्ञापन

जानिए भारत और पाकिस्तान में कौन है किस पर भारी?

6 of 15
ट्रांसपोर्टर एयरक्राफ्ट: बात करें अगर ट्रांसपोर्टर विमानों की तो भारत के पास 667 ट्रांसपोर्टर विमान हैं और पाकिस्तान के पास 278 विमान।
विज्ञापन

जानिए भारत और पाकिस्तान में कौन है किस पर भारी?

7 of 15
हेलीकॉप्टर: जब बात आती है हवाई ताकत की तो उसमें हेलीकॉप्टरों की अहम भूमिका होती है। इस मामले में भी भारत अपने पड़ोसी देश के कहीं आगे है। भारतीय वायु सेना के पास 584 हेलीकॉप्टर हैं और पाक के पास 313 हेलीकॉप्टर।

जानिए भारत और पाकिस्तान में कौन है किस पर भारी?

8 of 15
अटैक हेलीकॉप्टर: इस मामले में भारतीय वायु सेना पाकिस्तान से कहीं पीछे है। भारत के पास महज 20 अटैक हेलीकॉप्टर है लेकिन पाकिस्तान के पास कुल 48 अटैक हेलीकॉप्टर है।

जानिए भारत और पाकिस्तान में कौन है किस पर भारी?

9 of 15
फाइटर जेट: किसी भी देश की सुरक्षा में उसके फाइटर जेट अहम भूमिका निभाते हैं और इस मामले में भारत कहीं आगे है। भारतीय वायु सेना के पास सुखोई, मिराज, मिग 29 और तेजस जैसे करीब 629 जेट प्लेन हैं। वहीं पाक से पास 387 जेट प्लेन।

जानिए भारत और पाकिस्तान में कौन है किस पर भारी?

10 of 15
ट्रेनर एयरक्राफ्ट: भारतीय वायु सेना के लिए फाइटर पायलट तैयार करने में ट्रेनर एयरक्राफ्ट्स की काफी अहम भूमिका होती है। इस मामले भारत पड़ोसी देश से थोड़ा ही आगे है। एक ओर जहां 263 ट्रेनर भारत के पास हैं तो 170 ट्रेनर पाक के पास भी है।

जानिए भारत और पाकिस्तान में कौन है किस पर भारी?

11 of 15
मिलिटरी एयरपोर्ट: भारत में 346 ऐसे एयरपोर्ट हैं जो अपनी सेवाएं दे रहा है लेकिन पाक के पास महज 151 चालू एयरपोर्ट हैं। वहीं भारत ने हाल ही में युद्ध के दौरान हाईवे पर भी लड़ाकू विमान उतारने की तैयारी कर ली है।

जानिए भारत और पाकिस्तान में कौन है किस पर भारी?

12 of 15
टैंक: इस मामले में भारत पाकिस्तान दो कदम आगे है। यानि जहां एक ओर भारत के पास करीब 6,500 टैंक है वहीं पाक के पास 2,924 टैंक हैं। हालांकि, 1965 में हुए भारत-पाक युद्ध के दौरान पाकिस्तान के पास भारत की तुलना में कहीं ज्यादा टैंकर थे।

जानिए भारत और पाकिस्तान में कौन है किस पर भारी?

13 of 15
एयरक्राफ्ट कैरियर: भारत यहां भी पाकिस्तान पर भारी है। भारत के पास जहां दो एयरक्राफ्ट कैरियर है वहीं पाक की नौसेना के पास अबतक कोई एयरक्राफ्ट कैरियर नहीं है।

जानिए भारत और पाकिस्तान में कौन है किस पर भारी?

14 of 15
युद्धपोत: भारत के पास करीब 56 युद्धपोत हैं जिनमें वाहक, माइन वारफेयर और विनाशक किस्म के युद्धपोत शामिल हैं। वहीं पाक के पास ऐसे महज 13 युद्धपोत हैं।
विज्ञापन

जानिए भारत और पाकिस्तान में कौन है किस पर भारी?

15 of 15
पनडुब्बी: भारत के पास 15 पनडुब्बियां है जिनमें परमाणु पनडुब्बी अरिहंत भी शामिल है। वहीं पाकिस्तान के पास आठ पनडुब्बियां हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें