देवबंद में कार की साइड लगने पर हुए विवाद में शुक्रवार को देर शाम एचएवी इंटर कॉलेज के पास सांप्रदायिक बवाल हो गया। देखते ही देखते दोनों ओर से जमकर पथराव और फायरिंग भी की गई। इसमें करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। सूचना के बाद भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और स्थिति को नियंत्रण में किया। उधर, एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर एक समुदाय के लोगों ने थाने का घेराव कर हंगामा किया।
Trending Videos
विज्ञापन
साइड लगने पर बवाल, पथराव और फायरिंग भी
2 of 4
शुक्रवार को शाम करीब साढ़े सात बजे एचएवी इंटर कॉलेज की ओर से भूरा पुत्र आलम और सलमान कार से अपनी बहन के घर दारुन कोटला से आ रहा थे। रास्ते में वाल्मीकि समाज का एक युवक सामने आ गया और उसे साइड लग गई। इस बीच दोनों में गाली-गलौच और कहासुनी हुई। मामला वहां निपट गया और दोनों ही अपने घर चले गए। इसमें दूसरे समुदाय के लोगों का आरोप है कि साइड लगने के बाद वाल्मीकि समाज के लोग एकत्र होकर भूरा के घर पर पहुंचे और वहां मारपीट की। करीब एक घंटे बाद दूसरे पक्ष के लोग साइड लगने वाली जगह पर एकत्र होकर आ गए।
विज्ञापन
साइड लगने पर बवाल, पथराव और फायरिंग भी
3 of 4
इसके बाद दोनों ही समुदायों के लोग आमने-सामने हो गए और पथराव शुरू हो गया। इस बीच दोनों ओर से कई राउंड फायर भी किया गया। इसमें करीब भूरा, सलमान, शाहिद, सुफियान समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पर सीओ मयफोर्स मौके पर पहुंचे और माहौल को शांत करने में जुट गए। समुदाय विशेष के लोग दूसरे पक्ष की गलती बताते हुए मौके पर हंगामा करने लगे।
इस बीच कई थानों की पुलिस और पीएसी वहां पहुंच गई और पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर लिया। इसके बाद दूसरे समुदाय के लोग एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे और वहां हंगामा शुरू कर दिया। हालांकि दोनों ही समुदाय के गणमान्य लोग भी पहुंच गए हैं और समझाने की कोशिश में जुटे हैं। एसपी देहात ने बताया दोनों ही पक्षों से बातचीत की जा रही है। पथराव और फायरिंग की सूचना मिली है। इसमें दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।