फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर टिप्पणी से बरेली में बवाल

विज्ञापन
1 of 5
बरेली में माहौल बिगाड़ने की साजिश करने वाले असर दिखाने पर आमादा हैं। धौराटांडा, दुनका और कराली के बाद बुधवार की रात पुराने शहर में भी हालात तनावपूर्ण हो गए। फेसबुक पर धार्मिक भावनाएं भड़काने वाली टिप्पणी के बहाने रात करीब साढ़े ग्यारह बजे उग्र भीड़ ने इस मामले में नामजद एक आरोपी के घर पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन

फेसबुक पर टिप्पणी से बरेली में बवाल

2 of 5
पास में ही एक धर्मस्थल और कुछ खोखे भी उनका निशना बने। फल की एक दुकान की जगह पर भीड़ ने आग भी लगा दी। मौके पर हवाई फायरिंग की भी बात कही गई लेकिन पुलिस ने इस बात की पुष्टि नहीं की।
विज्ञापन

फेसबुक पर टिप्पणी से बरेली में बवाल

3 of 5
कुछ वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं मीरा की पैठ क्षेत्र में दूर -दूर तक ईंट पत्थर और कांच के टुकड़े फैले हुए हैं। करीब आधे घंटे के अंदर एडीएम सिटी, एसपी सिटी और दूसरे अफसर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तो भीड़ को खदेड़ा गया।

फेसबुक पर टिप्पणी से बरेली में बवाल

4 of 5
देर रात तक सैलानी में सैकड़ों की भीड़ सड़कों पर थी। खबर फैलते ही शहर के दूसरे हिस्सों में लोग सड़कों पर आने लगे। प्रभावित क्षेत्र में बड़े पैमाने पर फोर्स तैनात कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फेसबुक पर टिप्पणी से बरेली में बवाल

5 of 5
बता दें कि पुराना शहर के कटरा चांद खां मोहल्ले के एक व्यक्ति ने 28 जुलाई को घेर जाफर खां मोहल्ले के दो लोगों के खिलाफ बारादरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि इन लोगों ने फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करके समुदाय विशेष के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचायी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें