मुरादाबाद के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चंद्र नगर स्थित पंडित राम चंद्र शर्मा कन्या इंटर कालेज की छत की जर्जर बाउंड्री वॉल गुरुवार को अपराह्न करीब ग्यारह बजे अचानक भरभराकर गिर पड़ी। (ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद)
विज्ञापन
तस्वीरें: कॉलेज की दीवार गिरी, कई छात्राएं घायल
2 of 8
हादसे में 32 छात्राएं दीवार के साथ छत से नीचे गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे से कोहराम मच गया। छात्राएं दीवार के मलबे के नीचे दब गईं। पुलिस ने घायल छात्राओं को अस्पताल पहुंचाया। जिनमें सात की हालत नाजुक है।
विज्ञापन
तस्वीरें: कॉलेज की दीवार गिरी, कई छात्राएं घायल
3 of 8
हादसे के वक्त छत पर बैठी छात्राएं बंदरों को देख मुख्य बिल्डिंग की ओर दौड़ी थीं लेकिन छत से मुख्य बिल्डिंग को जोड़ने वाला रास्ता संकरा होने की वजह से पूरा प्रेशर जर्जर दीवार पर पड़ा और वह गिर पड़ी।
तस्वीरें: कॉलेज की दीवार गिरी, कई छात्राएं घायल
4 of 8
घायलों को जिला अस्पताल और कॉसमॉस में भर्ती कराया गया है। डीएम जुहैर बिन सगीर, डीआईजी ओंकार सिंह, एसएसपी नितिन तिवारी भी तुरंत जिला अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
तस्वीरें: कॉलेज की दीवार गिरी, कई छात्राएं घायल
5 of 8
एसएसपी ने बताया कि पहली प्राथमिकता घायलों का इलाज है, तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी। कई जनप्रतिनिधि भी हादसे की जानकारी मिलने के बाद जिला अस्पताल पहुंचे और घायल छात्राओं का हालचाल लिया।
विज्ञापन
तस्वीरें: कॉलेज की दीवार गिरी, कई छात्राएं घायल
6 of 8
हादसे में जख्मी हुई छात्राओं का कहना है कि पूर्वाह्न करीब ग्यारह बजे शिक्षिका ने उन सभी को क्लास रूम के बराबर वाली खाली पड़ी छत पर बैठाया था। लेकिन तभी सामने निर्माणाधीन क्लासरूम की छत पर बंदर आ गए।
विज्ञापन
तस्वीरें: कॉलेज की दीवार गिरी, कई छात्राएं घायल
7 of 8
बंदर छात्राओं की ओर दौड़े तो छात्राओं ने क्लासरूम की ओर दौड़ लगाई। लेकिन छत को क्लास रूम से जोड़ने वाला रास्ता इतना संकरा था कि उसमें से एक-एक कर ही गुजरा जा सकता था। छत की चार इंच की बाउंड्री पहले से जर्जर थी जो एक साथ प्रेशर पड़ने से टूट गई और सभी 28 छात्राएं दीवार के साथ करीब पंद्रह फुट ऊंची छत से नीचे पक्के फर्श आ गिरीं।