फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: इन महिलाओं को देख रास्ता बदल लेते हैं मर्द

विज्ञापन
1 of 9
"तीन बजे भोरवा में चलली सड़किया के सफाई में चला हे सखिये उठा रोड के सफाई में, हाथ में लेली टरचवा, हाथ में लेली डंडवा, चला हे सखिये उठा रोड के सफाई में...” बिहार के नालंदा इलाके में तड़के सुबह महिलाएं ये गीत गाती सड़कों पर निकलती हैं। महिलाओं की ये टोली पहरे पर निकली है, जिसका मकसद है खुले में शौच करने वालों को खदेड़कर आबादी वाले इलाकों से दूर करना।
विज्ञापन

तस्वीरें: इन महिलाओं को देख रास्ता बदल लेते हैं मर्द

2 of 9
नालंदा ज‌िले के अरौत गांव की 16 महिलाओं की ये पहरेदारी इलाके के लोगों को सफाई का पाठ पढ़ाने के लिए है। गांव में लगभग पौने तीन सौ घर हैं, लेकिन ज्यादातर घरों में शौचालय नहीं। ऐसे में औरत-मर्द दोनों शौच के लिए रास्तों के किनारे खुले में बैठा करते थे।

विज्ञापन

तस्वीरें: इन महिलाओं को देख रास्ता बदल लेते हैं मर्द

3 of 9
गांव में रहने वाले सुदामा प्रसाद कहते हैं, “दस फुट की सड़क पर चलने की खातिर चार फुट भी जगह नहीं बचती थी। रात के अंधेरे में नीचे खेत में उतर कर आते-जाते थे कि मैला ना लगे”।

तस्वीरें: इन महिलाओं को देख रास्ता बदल लेते हैं मर्द

4 of 9
गंदगी और उनसे होने वाली बीमारियों से परेशान गांव की ही एक महिला गिरजा देवी ने पिछले साल अक्तूबर में पहल करते हुए गांव की कुछ महिलाओं को इकट्ठा कर सुबह और शाम रास्ते पर पहरेदारी करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

तस्वीरें: इन महिलाओं को देख रास्ता बदल लेते हैं मर्द

5 of 9
घरों में शौचालय नहीं और अंधेरे में दूर तक जाना सुरक्षित नहीं, ऐसे में पहरा देने वाली टोली की महिलाएं शौच करने वाली औरतों को दूर खेत तक छोड़कर आती हैं। यही नहीं समूह की महिलाएं हफ्ते में एक बार गाँव की नालियाँ भी साफ करती हैं।
विज्ञापन

तस्वीरें: इन महिलाओं को देख रास्ता बदल लेते हैं मर्द

6 of 9
गिरजा देवी बताती हैं, "शुरुआत में पहले पहल हम चार लोग थे, लेकिन धीरे-धीरे और महिलाओं नें जुड़ने की इच्छा जताई। इस तरह आज हम कुल 16 औरतें हैं जो चार-चार की टोली में अपने घर के नजदीक वाले रास्ते पर पहरा देती हैं।”
विज्ञापन

तस्वीरें: इन महिलाओं को देख रास्ता बदल लेते हैं मर्द

7 of 9
समूह की सभी महिलाएं दलित हैं और पढ़ाई-लिखाई का कभी कोई मौका नहीं मिला, लेकिन स्वच्छता के प्रति इनकी प्रतिबद्धता देखते बनती है।

तस्वीरें: इन महिलाओं को देख रास्ता बदल लेते हैं मर्द

8 of 9
पहरेदारी के लिए निकली राज मुन्नी देवी बातों-बातों में कहती हैं, "काम भले ही नेक हो, लेकिन सफाई के लिए पहरेदारी करना आसान नहीं है।"
विज्ञापन

तस्वीरें: इन महिलाओं को देख रास्ता बदल लेते हैं मर्द

9 of 9
उनके मुताबिक, गांव के कई लोगों से इन औरतों का बैर हुआ और तो कईयों ने बोल-चाल तक बंद कर दी। लेकिन काम चलाऊ डंडे और हाथ में टॉर्च लेकर अंधेरे मुंह मुस्तैदी करने वाली इन महिलाओं की पहल रंग ला रही है। इस मुहिम को लोगों का समर्थन मिल रहा है। (सभी फोटो-बीबीसी)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें