फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: जब बीच राह पुलिस से भिड़ गईं गुस्साई महिलाएं

विज्ञापन
1 of 7
ईद की रात देवपुरी निवासी सलमान की मौत को लेकर रविवार सुबह बवाल हो गया। परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए सलमान का शव दिल्ली रोड स्थित ईदगाह चौराहे पर रखकर जाम लगा दिया। जाम खुलवाने और शव को कब्जे में लेने को लेकर पुलिस के साथ भीड़ का टकराव हो गया। पुलिस ने लाठीचार्ज करते हुए लोगों और महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। जिस पर पुलिस पर पथराव होने के साथ कांच की बोतलें से हमला हुआ।
सभी फोटो-ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ।
विज्ञापन

तस्वीरें: जब बीच राह पुलिस से भिड़ गईं गुस्‍साई महिलाएं

2 of 7
महिलाओं ने पुलिसकर्मियों से राइफल और लाठी छीनने की कोशिश की। करीब दो घंटे तक चला बवाल पुलिस अफसरों के आश्वासन के बाद थमा। इस मामले में देर रात थाना रेलवे रोड पर आधा दर्जन नामजद और 250 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने की तैयारी थी। गौरतलब है कि शनिवार को देवपुरी निवासी सलमान पुत्र इस्लाम अपने दोस्तों के साथ ईद के त्योहार पर घर से बाहर घूमने निकला था। इस दौरान सलमान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। आरोप था कि सलमान शाहरुख के पीछे स्कूटी पर बैठा था।
विज्ञापन

तस्वीरें: जब बीच राह पुलिस से भिड़ गईं गुस्‍साई महिलाएं

3 of 7
स्टंट के दौरान सलमान की मौत हुई। सलमान के दोस्तों ने जहां इसे हादसा बताया तो पिता इस्लाम का आरोप था कि सलमान की उसके दोस्तों ने हत्या की है। थाना रेलवे रोड पर इस्लाम की तहरीर पर राजू उर्फ साहिल, शाहरुख पुत्र सईद, आकाश, शाहरुख पुत्र सलीम, आफताब और इस्तियाद समेत छह आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धाराओं में का केस दर्ज कराया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों शाहरुख और इस्तियाद को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि बाकी आरोपी हत्थे नहीं चढ़े। सलमान का शव शनिवार देर रात पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया था। रविवार सुबह परिजन जब उसे सुपुर्द-ए-खाक करने ले जा रहे थे तो शव को ईदगाह चौराहे पर रखकर जाम लगा दिया।

तस्वीरें: जब बीच राह पुलिस से भिड़ गईं गुस्‍साई महिलाएं

4 of 7
राजू और आकाश की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों और आसपास के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। दिल्ली रोड पर शव रखकर जाम लगाने की सूचना मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी सिटी ओपी सिंह, एसपी ट्रैफिक पीके तिवारी, एएसपी कैंट संकल्प शर्मा, सीओ ब्रह्मपुरी विजय प्रताप यादव कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। शव को कब्जे में लेने को लेकर पुलिस अफसरों और सलमान के परिजनों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। परिजनों और भीड़ ने स्पष्ट कह दिया कि जब तक गिरफ्तारी नहीं होगी, जाम नहीं खोला जाएगा। भारी भीड़ के दिल्ली रोड रोड पर जाम और हंगामे के चलते देखते ही देखते भीषण जाम लग गया।
विज्ञापन

तस्वीरें: जब बीच राह पुलिस से भिड़ गईं गुस्‍साई महिलाएं

5 of 7
बात न बनने पर पुलिस ने जबरन शव को कब्जे में लेने के लिए कोशिश की तो लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। जिस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। पुलिसकर्मियों ने पुरुषों को ही नहीं, बल्कि महिलाओं और युवतियों को भी दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। पुलिस के अनुसार आरोपियों में आकाश और शाहरुख पुत्र सईद सलमान के ममेरे भाई हैं तो शाहरुख पुत्र सलीम मौसेरा भाई है। वहीं, इस्तियाद, राजू और आफताब तीनों सलमान के दोस्त थे। लाठीचार्ज के दौरान सलमान की मां नसरीन ने एक पुलिसकर्मी की राइफल पकड़ ली।
विज्ञापन

तस्वीरें: जब बीच राह पुलिस से भिड़ गईं गुस्‍साई महिलाएं

6 of 7
चिल्लाते हुए कहा कि मेरा बेटा मरा है और तुम हमें ही पीट रहे हो। नसरीन और कुछ महिलाएं पुलिसकर्मियों से ही भिड़ गईं। उन्होंने पुलिसकर्मियों से राइफल और लाठियां छीनने की कोशिश की। जिसमें एक पुलिसकर्मी नीचे गिर गया और महिलाओं ने उसकी पिटाई कर दी। लाठीचार्ज होने से गुस्साए लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। लोगों ने पुलिस पर जमकर पत्थर बरसाए और बोतलें भी फेंकी। करीब एक घंटे तक शहर के मुख्य मार्ग दिल्ली रोड चले बवाल पर पुलिस ने किसी तरह काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: जब बीच राह पुलिस से भिड़ गईं गुस्‍साई महिलाएं

7 of 7
एसपी सिटी ने सलमान के परिजनों को आश्वस्त किया कि पूरे प्रकरण में पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई करेगी और सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जिसके बाद दिल्ली रोड से जाम खुला। पुलिस ने राजू और आकाश को दोपहर करीब 12 बजे गिरफ्तार कर लिया, जबकि आफताब अभी फरार है। एसओ रेलवे रोड के अनुसार दिल्ली रोड पर जाम लगाने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में भी आधा दर्जन लोगों को चिन्हित कर नामजद और 250 अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस की तरफ से केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें