फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दो छात्रों की मौत के बाद जमकर बवाल, देखिए तस्वीरें

विज्ञापन
1 of 11
मुजफ्फरनगर के छपार में हाईवे पर शनिवार सुबह अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आकर दो स्कूली बच्चों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। [सभी फोटो: ब्यूरो/अमर उजाला, छपार (मुजफ्फरनगर)]
Trending Videos
विज्ञापन

यूपी: दो छात्रों की मौत के बाद जमकर बवाल, देखिए तस्वीरें

2 of 11
बच्चों की मौत पर जमकर बवाल हो गया। मुआवजे की मांग को लेकर लोगों ने सड़क पर टेंट लगाकर हाईवे जाम कर दिया। पुलिस और पब्लिक में तीखी झड़प हुई। पुलिस के शव उठाने पर लोग भड़क गए। भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया।
विज्ञापन

यूपी: दो छात्रों की मौत के बाद जमकर बवाल, देखिए तस्वीरें

3 of 11
पुलिस ने भी लाठीचार्ज और हवाई फायरिंग कर भीड़ को तितर-बितर कर शवों को कब्जे में ले लिया। घटना की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी और एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर उनके गुस्से को शांत किया।

यूपी: दो छात्रों की मौत के बाद जमकर बवाल, देखिए तस्वीरें

4 of 11
उधर, छपार थानाप्रभारी की ओर से बलवा, पुलिस पर जानलेवा हमला करने और वाहनों को क्षतिग्रस्त करने की धाराओं में 150 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

यूपी: दो छात्रों की मौत के बाद जमकर बवाल, देखिए तस्वीरें

5 of 11
छपार निवासी कक्षा छह का छात्र अनस (14) पुत्र रईस और छात्रा अबुसरा (12) पुत्री इस्लाम तीन अन्य बच्चे निशांत, रुखसार और अजीम के साथ शनिवार सुबह सात बजे छपार से बाहर जयभगवान इंटर कॉलेज में पैदल ही पढ़ने जा रहे थे।
विज्ञापन

यूपी: दो छात्रों की मौत के बाद जमकर बवाल, देखिए तस्वीरें

6 of 11
हाईवे पर पीएनबी के सामने एक छोटा हाथी भैंस से लदा खड़ा था। पुरकाजी की ओर से माल से लदे आ रहे  ट्रक ने  छोटे हाथी में पीछे से टक्कर मार दी। इस बीच अनियंत्रित ट्रक की चपेट में पांचों बच्चे आ गए। अबुसरा और अनस की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि निशांत, रुखसार और अजीम घायल हो गए।
विज्ञापन

यूपी: दो छात्रों की मौत के बाद जमकर बवाल, देखिए तस्वीरें

7 of 11
हादसे से नाराज लोगों ने ट्रक चालक बड़ौत निवासी वकील की जबरदस्त पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया। घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने जैसे ही बच्चों के शवों को उठाना शुरू किया, भीड़ ने विरोध शुरू कर दिया।

यूपी: दो छात्रों की मौत के बाद जमकर बवाल, देखिए तस्वीरें

8 of 11
लोगों ने हाईवे पर ही टेंट लगाकर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर एडीएम इंद्रमणि त्रिपाठी और एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। इसी बीच प्रशासन ने कई थानों की पुलिस और पीएसी मौके पर बुला ली। प्रशासनिक अधिकारियों और मौ अज्जि लोगों में बातचीत शुरू हुई।

यूपी: दो छात्रों की मौत के बाद जमकर बवाल, देखिए तस्वीरें

9 of 11
मृतकों के परिजनों को 50-50 हजार और घायलों को दस हजार का तत्काल मुआवजा और बाकी मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच-पांच लाख बाद में दिलाने के आश्वासन पर सहमति बन गई थी। समझौता होने के बाद जैसे ही शव को उठाया जाने लगा, तभी किसी ने एडीएम के साथ धक्कामुक्की कर दी।

यूपी: दो छात्रों की मौत के बाद जमकर बवाल, देखिए तस्वीरें

10 of 11
इस बात पर मामला बिगड़ गया और पब्लिक ने पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने भी भीड़ पर लाठीचार्ज कर दिया। आधा घंटे तक पुलिस और पब्लिक में संघर्ष चलता रहा। हवाई फायरिंग से भगदड़ मच गई। भीड़ से भी पुलिस पर फायरिंग की गई। लोग शवों को छोड़कर भाग खड़े हुए।
विज्ञापन

यूपी: दो छात्रों की मौत के बाद जमकर बवाल, देखिए तस्वीरें

11 of 11
पुलिस ने इस दौरान 20 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में डीएम निखिलचंद्र शुक्ला और एसएसपी केबी सिंह भी पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर मार्केट की दुकानें खुलवाई और माहौल को शांत कराया। डीएम का कहना है कि भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया। तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें