लगातार जारी सियासी हंगामे और सामाजिक संगठनों के प्रदर्शनों से परेशान कर्नाटक सरकार ने आखिरकार आईएएस डीके रवि की मौत की जांच सीबीआई सौंप दी है।
विज्ञापन
क्या सीबीआई जांच से सामने आएगा रवि की मौत का सच?
2 of 10
आईएएस डीके रवि की मौत को लेकर सीबीआई जांच की मांग लगातार हो रही थी। इसके खिलाफ विपक्षी पार्टियां और सामाजिक संस्थाएं लगातार प्रदर्शन कर रही थी। लेकिन राज्य सरकार इसके लिए पहले तैयार नहीं हुई। हंगामा बढ़ने के बाद राज्य की कांग्रेस सरकार ने सीबीआई जांच का ऐलान किया।
विज्ञापन
क्या सीबीआई जांच से सामने आएगा रवि की मौत का सच?
3 of 10
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने विधानसभा में इस बात का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अब पूरे मामले की जांच सीबीआई करेगी।
क्या सीबीआई जांच से सामने आएगा रवि की मौत का सच?
4 of 10
इससे पहले आईएएस डीके रवि की मौत को लेकर कर्नाटक की कांग्रेस सरकार बैकफुट पर थी। पूरा विपक्ष और खास तौर से भाजपा इस मुद्दे पर लगातार राज्य की सिद्दारमैया सरकार को घेर रही थी।
विज्ञापन
क्या सीबीआई जांच से सामने आएगा रवि की मौत का सच?
5 of 10
सीबीआई जांच के लिए राज्य सरकार को मनाने के लिए सोमवार को भी छात्र संगठन एबीवीपी के नेतृत्व में भारी संख्या छात्र सड़क पर उतरे।
विज्ञापन
क्या सीबीआई जांच से सामने आएगा रवि की मौत का सच?
6 of 10
रवि के मुद्दे पर मचे सियासी हंगामे पर कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की भी नजर थी। सोनिया भी मामले की सीबीआई जांच के पक्ष में थी। उन्होंने शुक्रवार को ही मुख्यमंत्री सिद्दारमैया को जांच सीबीआई को सौंपने की सलाह दी थी।
विज्ञापन
क्या सीबीआई जांच से सामने आएगा रवि की मौत का सच?
7 of 10
भले ही राज्य सरकार सीबीआई जांच के लिए तैयार हो गई हो लेकिन इससे पहले भाजपा नेता बीएस येदयुरप्पा ने राज्य सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया। हालांकि उन्होंने कहा कि लोगों के गुस्से और प्रदर्शन के चलते मुख्यमंत्री को झुकना पड़ा।
क्या सीबीआई जांच से सामने आएगा रवि की मौत का सच?
8 of 10
कर्नाटक में डीके रवि की छवि एक ईमानदार अधिकारी की थी। उन्होंने अपने कार्य-क्षेत्र में आने वाले रेत और भू-माफियाओं के खिलाफ मुहिम चला रखी थी। उन्होंने टैक्स चोरी करने वालों को भी नहीं बख्शा।
क्या सीबीआई जांच से सामने आएगा रवि की मौत का सच?
9 of 10
35 वर्षीय आईएएस अधिकारी डीके रवि का शव 16 मार्च को उनके घर में फांसी पर लटका हुआ मिला था। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या बताया था।
भले ही पुलिस ने रवि की मौत को आत्महत्या बता रही थी लेकिन उनके परिवार ने मामले में गड़बड़ी का संदेह जताया था और सीबीआई जांच की मांग पर अड़े हुए थे। जिसमें उन्हें आखिरकार कामयाबी मिल गई।