सोशल मीडिया और इंटरनेट की ताकत आज इतनी बढ़ गई है कि लोगों के साथ हो रहे अन्याय को सबके सामने आने में वक्त नहीं लगता। पिछले कुछ महीनों की ही बात करें तो कुछ लोग ऐसे हैं जिन्हें सोशल मीडिया की वजह से ही न्याय मिला। कुछ ऐसे, जिन्हें पहचान मिली तो कुछ ऐसे जिनका सच इसी के कारण सामने आया।
विज्ञापन
क्या आप भी सोशल मीडिया को हीरो मानते हैं? देखिए इन 7 सबूतों को
2 of 8
ताजा मामला लखनऊ के उस बुजुर्ग व्यक्ति कृष्ण कुमार का है जिसकी आजीविका के एक मात्र सहारे उस टापराइटर को एक पुलिस वाले ने लात मार कर तोड़ दिया था। ये तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हुईं और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को उस पुलिस वाले को निलंबित करना पड़ा। सरकार की तरफ से कृष्ण कुमार को नया टाइपराइटर भी दिया था।
विज्ञापन
क्या आप भी सोशल मीडिया को हीरो मानते हैं? देखिए इन 7 सबूतों को
3 of 8
हंगरी में एक महिला पत्रकार ने टांग लड़ा कर एक शरणार्थी को गिरा दिया। अपने बच्चे को गोद में लेकर भाग रहे इस आदमी के पक्ष और महिला पत्रकार के खिलाफ सोशल मीडिया पर बहुत हंगामा हुआ और महिला को अपनी नौकरी से भी हाथ धोना पड़ा। ये मामला सोशल मीडिया पर इतना चर्चित हुआ उस शरणार्थी को फुटबॉल टीम में नौकरी मिली और बेटे को फुटबाल स्टार रोनाल्डो का साथ।
क्या आप भी सोशल मीडिया को हीरो मानते हैं? देखिए इन 7 सबूतों को
4 of 8
देश भर में मीट बैन को लेकर अलग अलग तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। किसी के लिए ये सही है तो किसी के लिए सरकार की मनमानी। इन सब के बीच लगभग हर दूसरा आदमी सोशल मीडिया पर अपनी राय दे रहा है। ऐसे में सोशल मीडिया ने इस मुद्दे को वाकई बड़ा बना दिया है।
विज्ञापन
क्या आप भी सोशल मीडिया को हीरो मानते हैं? देखिए इन 7 सबूतों को
5 of 8
सीरिया से हंगरी आ रहे शरणार्थियों में तीन साल का मासूम एलन कुर्दी भी था जिसका मृत शरीर समुद्र के किनारे मिला। उसकी तस्वीरें ऐसी वायरल हुईं कि हंगरी और जर्मनी को अपने रवैये में बदलाव लाना पड़ा और दोनों देशों ने और शरणार्थियों को पनाह देने का ऐलान किया।
विज्ञापन
क्या आप भी सोशल मीडिया को हीरो मानते हैं? देखिए इन 7 सबूतों को
6 of 8
सोशल मीडिया की वजह से ही 14 साल का यह लड़का अहमद मोहम्मद आज सबके लिए विज्ञान का हीरो बन गया है। अहमद ने घर पर ही एक डिजिटल घड़ी बनाई थी जिसे उसकी टीचर ने बम मान कर उसे गिरफ्तार करा दिया। अहमद के पक्ष में न केवल लोगों ने बल्कि खुद अमेरिका के राष्ट्रपति ने ट्विटर पर लिखा था औऱ उसे व्हाइट हाउस बुलाया था।
विज्ञापन
क्या आप भी सोशल मीडिया को हीरो मानते हैं? देखिए इन 7 सबूतों को
7 of 8
दिल्ली में एक लड़की जसलीन ने एक युवक सरवजीत सिंह पर रास्ते में उसके साथ बद्तमीजी करने का आरोप लगाया औऱ उसकी एक तस्वीर भी पोस्ट की थी जो बहुत वायरल हुई। मामला खूब उछला और लड़के ने भी सोशल मीडिया पर ही अपना पक्ष रखा। आखिरकार सोशल मीडिया के जरिए ही साफ हो पाया कि लड़की झूठी थी और लड़का बेकसूर।
क्या आप भी सोशल मीडिया को हीरो मानते हैं? देखिए इन 7 सबूतों को
8 of 8
राधे मां से जुड़े खुलासे भी सोशल मीडिया के जरिए ही हुए थे। जब निक्की गुप्ता नाम की महिला ने राधे मां और अपने पति पर दहेज मांगने का आरोप लगाया। राधे मां की छोटे कपड़ों में तस्वीरें और भक्तों द्वारा उन्हें गोद में उठाने का वीडियो भी वायरल हुआ था। आखिरकार दहेज उत्पीड़न के आरोप में राधे मां को गिरफ्तार कर लिया गया।