फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: ट्रक से भिड़ी बारात की बस, चार की मौत

विज्ञापन
1 of 4
मुजफ्फरनगर के नई मंडी क्षेत्र में जानसठ रोड पर बारात की बस और एक ट्रक की आमने-सामने से जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जिसमें एक महिला और एक किशोर समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई। (ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर)
विज्ञापन

यूपी: ट्रक से भिड़ी बारात की बस, चार की मौत

2 of 4
आसपास के लोगों ने बस की खिड़कियां और दरवाजे तोड़कर लहूलुहान लोगों को किसी तरह निकाला। हादसे में 45 लोग घायल हो गए, जिनमें 15 को मेरठ रेफर किया गया है। रामराज निवासी सतीश उर्फ शैंकी (23) पुत्र हरि मक्कड़ की बारात मंगलवार को बस से हरियाणा के यमुना नगर जा रही थी। सुबह करीब साढ़े छह बजे बस जैसे ही जानसठ रोड पर राना पेपर मिल के सामने पहुंची, तभी विपरीत दिशा से आए ट्रक से बस भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन

यूपी: ट्रक से भिड़ी बारात की बस, चार की मौत

3 of 4
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस और ट्रक एक दूसरे के भीतर घुस गए। घायलों की चीखपुकार से कोहराम मच गया। आसपास के लोग और फैक्ट्री का स्टॉफ मौके पर पहुंचा और घायलों की मदद में जुट गया। सूचना पर नई मंडी पुलिस भी पहुंच गई। लोगों ने बस की खिड़कियों, शीशों और एंगलों को तोड़कर घायलों का बाहर निकालना शुरू किया, जो भी वाहन मिला, उसी से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। हादसे में बस सवार बारातियों में चालक सहित 45 लोग घायल हो गए, जिनमें करीब दर्जनभर बच्चे भी हैं।
विज्ञापन

यूपी: ट्रक से भिड़ी बारात की बस, चार की मौत

4 of 4
मौके पर ही रामराज निवासी अक्षय (16) और शहर के कुंदनपुरा निवासी राजू (34) की मौत हो गई, जबकि अस्पताल में उपचार के दौरान मेरठ के हस्तिनापुर निवासी वैशाली (25) और बालकिशन (40) ने भी दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल 15 बारातियों को मेरठ मेडिकल रेफर किया गया है। हादसे की सूचना पर एसडीएम सदर उज्ज्वल कुमार और तहसीलदार रजनीकांत पांडेय भी जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों की व्यवस्था में जुट गए। मृतक अक्षय के चाचा वेदप्रकाश की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ नई मंडी कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें