फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: बर्निंग ट्रेन बनी सुरक्षा बलों से भरी गाड़ी

Sun, 19 Oct 2014 12:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद, नैनी
विज्ञापन
1 of 6
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव कराने के बाद लौट रहे सुरक्षा बलों से भरी गाड़ी शनिवार को छिवकी स्टेशन के पास बर्निंग ट्रेन बन गई। इलाहाबाद के बाहरी हिस्से में बने लिंक जंक्शन से छिवकी की ओर मुड़ते ही इंजन के पीछे ट्रेन के 12वें कोच से आग की लपटें दिखीं।
विज्ञापन

तस्वीरें: बर्निंग ट्रेन बनी सुरक्षा बलों से भरी गाड़ी

2 of 6
कोच में सवार जवानों के शोर मचाने पर ट्रेन को फौरन रोका गया।
विज्ञापन

तस्वीरें: बर्निंग ट्रेन बनी सुरक्षा बलों से भरी गाड़ी

3 of 6
आसपास से ग्रामीण दौड़ पड़े। सभी ने आग पर पानी फेंकना शुरू कर दिया। इससे आग दूसरे कोचों तक नहीं पहुंच सकी।

तस्वीरें: बर्निंग ट्रेन बनी सुरक्षा बलों से भरी गाड़ी

4 of 6
आशंका है कि कोच में रखे सिलेंडरों में विस्फोट से आग फैली। हालांकि, अफसर इसे लेकर खामोश हैं। फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग बुझाई गई। इसके पहले सुरक्षा बल के जवान, रेल कर्मी और स्थानीय लोग जुटकर प्रभावित कोच पर पानी डालते रहे। दूसरी ओर रेलवे प्रशासन ने घटना की जांच के लिए उच्च स्तरीय कमेटी गठित कर दी है।
विज्ञापन

तस्वीरें: बर्निंग ट्रेन बनी सुरक्षा बलों से भरी गाड़ी

5 of 6
आग दूसरे कोचों तक फैलती इसके पहले ही रेल कर्मियों ने इंजन सहित 10 डिब्बों को काटकर आगे किया। साथ ही प्रभावित डिब्बे के आगे लगे कोचों को काटकर छिवकी स्टेशन पहुंचाया गया। पीछे के डिब्बे भी अलग किए गए। घटना में तीन सुरक्षा कर्मी भी आंशिक रूप से झुलस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: बर्निंग ट्रेन बनी सुरक्षा बलों से भरी गाड़ी

6 of 6
ग्रामीणों के न पहुंचने पर आग के बढ़ने का खतरा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें