फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हम भी दौड़ेंगे बुलेट की स्पीड से, जल्द पूरी होगी उम्मीद

विज्ञापन
1 of 11
भारत में बुलेट ट्रेन का सपना एक कदम और आगे बढ़ता दिख रहा है। एक लाख करोड़ के इस प्रोजक्ट के लिए जापान ने आसान शर्तों पर 90 हजार करोड़ का ऋण देने की घोषणा कर दी है। जिसके बाद भारत में भी जल्द बुलेट ट्रेन दौड़ती दिखेगी। लेकिन क्या आप जानते हैं दुनिया की उन ट्रेनों के बारे में जिनकी रफ्तार धड़कनों को भी थाम देती है। नहीं तो, आइए हम आपको बताते हैं दुनिया की सबसे तेज रफ्तार ट्रेनों के बारे में।
विज्ञापन

हम भी दौड़ेंगे बुलेट की स्पीड से, जल्द पूरी होगी उम्मीद

2 of 11
हालांकि वर्तमान में दुनिया के कई देशों में बुलेट ट्रेन जैसी तेज रफ्तार ट्रेन दौड़ रही हैं। जिनमें अमेरिका, चाइना, फ्रांस, जर्मनी, इटली, पोलैंड, रूस, दक्षिण कोरिया, स्पेन, इंग्लैंड, आस्ट्रिया, बेल्जियम, पुर्तगाल और स्वीड़न प्रमुख हैं। हालांकि बुलेट ट्रेन की तकनीक के मामले में चीन सबसे आगे निकलता दिख रहा है। चीन की शंघाई मैग्लेव अधिकतम 430 स्पीड के साथ शंघाई से बीजिंग के बीच का सफर तय करती है।
विज्ञापन

हम भी दौड़ेंगे बुलेट की स्पीड से, जल्द पूरी होगी उम्मीद

3 of 11
वर्तमान में दुनिया की सबसे तेज रफ्तार ट्रेन का तमगा मिला है जापान की मैग्लेव को। कुछ दिन पहले हुई टेस्ट रन के दौरान मैग्लेव 600 किमी से ज्यादा की रफ्तार पर करीब 11 सेकंड तक रही। हालांकि इसकी औसत रफ्तार 400 किमी प्रति घंटा है। बता दें कि दुनिया को बुलेट ट्रेन से रूबरू कराने वाला देश भी जापान ही था। जिसने 1964 में शिनकनसेन नाम की बुलेट ट्रेन को 400 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाकर दुनियाभर को चौंका दिया था।

हम भी दौड़ेंगे बुलेट की स्पीड से, जल्द पूरी होगी उम्मीद

4 of 11
चीनी की ही Harmony CRH 380A की गिनती भी दुनिया की फास्टेस्ट ट्रेन में होती है। इसकी अधिकतम स्पीड़ 380 किमी प्रति घंटे तक है। वैसे यह अधिकतम 486 किमी तक की रफ्तार पकड़ चुकी है। इसका परिचालन 2010 से शुरू हुआ। यह भी बिजिंग से शंघाई तक का सफर तय करती है।
विज्ञापन

हम भी दौड़ेंगे बुलेट की स्पीड से, जल्द पूरी होगी उम्मीद

5 of 11
इटली की AGV Italo को भी तेज रफ्तार ट्रेनों में गिना जाता है। साल 2012 में इस ट्रेन ने पहली बार परिचालन शुरू किया। 360 किमी प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार से दौड़ने वाली AGV इटली से जर्मनी के मिलान तक की दूरी तय करती है। इस ट्रेन को दुनिया की सबसे ज्यादा इको और इकॉनामिक फ्रेंडली ट्रेन माना जाता है।
विज्ञापन

हम भी दौड़ेंगे बुलेट की स्पीड से, जल्द पूरी होगी उम्मीद

6 of 11
स्पेन की Siemens Velaro E/AVS 103 ट्रेन भी दुनिया की सबसे तेज ट्रेनों में से एक है। यह भी अधिकतम 400 किमी प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार पकड़ चुकी है। बार्सिलोना से मेड्रिड के बीच चलने वाली इस ट्रेन की शुरूआत 2007 में हुई थी।
विज्ञापन

हम भी दौड़ेंगे बुलेट की स्पीड से, जल्द पूरी होगी उम्मीद

7 of 11
स्पेन की ही Talgo 350 (T350) अपनी रफ्तार के कारण सबसे तेज ट्रेनों की गिनती में आती है। मैड्रिड से बार्सिलोना के बीच चलने वाली इस ट्रेन ने अधिकतम 365 प्रति घंटे की दूरी तय की है। यह ट्रेन 2005 में शुरू हुई ‌थी।

हम भी दौड़ेंगे बुलेट की स्पीड से, जल्द पूरी होगी उम्मीद

8 of 11
जापान की E5 Series की Shinkansen Hayabusa भी दुनिया की सर्वश्रेष्ठ रफ्तार वाली ट्रेनों में गिनी जाती है। मार्च 2011 में शुरू हुई यह ट्रेन अधिकतम 400 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तय कर चुकी है। इसका निर्माण कावासाकी हैवी इंडस्ट्री और हिताची के सहयोग से किया गया है।

हम भी दौड़ेंगे बुलेट की स्पीड से, जल्द पूरी होगी उम्मीद

9 of 11
यूरोप की Alstom Euroduplex को थर्ड जनरेशन टीजीवी की सबसे उच्चतम ट्रेन माना जाता है। खास बात ये है कि यह दुनिया की एकमात्र डबल डेकर बुलेट ट्रेन है। 2011 में शुरू हुई इस ट्रेन की अधिकतम स्‍पीड़ 320 किमी प्रति घंटा है और एक बार में यह 1020 यात्रियों को ले जाने में सक्षम है। यह ट्रेन यूरोप के कई हिस्सों जैसे फ्रांस, जर्मनी और स्विट्जरलैंड को आपस में जोड़ती है।

हम भी दौड़ेंगे बुलेट की स्पीड से, जल्द पूरी होगी उम्मीद

10 of 11
रोम से मिलान के बीच चलने वाली इटली की ETR 500 Frecciarossa को भी काफी आधुनिक ट्रेन माना जाता है। इसकी अधिकतम स्पीड़ 360 किमी प्रति घंटा है। साल 2008 में शुरू हुई इस ट्रेन की गिनती ऐसी ट्रेनों में होती है जो बिल्कुल घर की तरह आरामदायक सफर का एहसास कराती है।
विज्ञापन

हम भी दौड़ेंगे बुलेट की स्पीड से, जल्द पूरी होगी उम्मीद

11 of 11
ताइवान की THSR 700T अधिकतम 300 किमी की रफ्तार से चलने वाली ट्रेन है। जनवरी 2007 में शुरू हुई यह ट्रेन कावासाकी 700 सीरीज की आधुनिकतम ट्रेन है। जो अपनी रफ्तार के कारण अलग ही पहचान रखती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें