फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार, डिस्कोथेक चलाने वाला बन गया अब महामंडलेश्वर

विज्ञापन
1 of 10
इलाहाबाद पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी में शुक्रवार को जिस महापुरुष सच्चिदानंद गिरि को महामंडलेश्वर बनाया गया उसे हाई प्रोफाइल लोग सचिन दत्ता के नाम से जानते हैं। किसी ने शायद यह सपने में भी नहीं सोचा होगा कभी शराब माफिया पोंटी चड्ढा के साथ शराब का कारोबार करने वाले सचिन को लोग महामंडलेश्वर के रूप में पूजेंगे।
विज्ञापन

बार, डिस्कोथेक चलाने वाला बन गया अब महामंडलेश्वर

2 of 10
इतना ही नहीं उसके संबंध कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव से लेकर कई बड़े नेता व आला अधिकारियों से भी हैं। खास बात यह है कि नोएडा की सबसे पॉश मार्केट सेक्टर-18 में मशहूर मॉल सीएसएम (सेंटर स्टेज मॉल) की पांचवीं मंजिल पर कई वर्षों तक सचिन क्वांटम नामक बार एंड डिस्कोथेक चलाता रहा। जिसमें कई बड़े व हाई प्रोफाइल लोगों का हमेशा आना-जाना रहता था।
विज्ञापन

बार, डिस्कोथेक चलाने वाला बन गया अब महामंडलेश्वर

3 of 10
यहीं पर लोगों को सचिन ओबलाइज करता और साथ ही बाला जी रीयल स्टेट के धंधे में उनकी मदद लेता। सचिन बाला जी रीयल स्टेट का भी मालिक रहा है। अब उसने अपने सारे धंधों को परिवार के सदस्यों की तरफ डायवर्ट कर दिया है। इतना ही नहीं उसका विवादों से भी गहरा और पुराना नाता रहा है।

बार, डिस्कोथेक चलाने वाला बन गया अब महामंडलेश्वर

4 of 10
अगस्त 2014 की शाम अचानक नोएडा पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि बिसरख थाना अंतर्गत शाहबेरी पुलिया के पास कुछ हथियारबंद लोगों ने सचिन पर गोलियां बरसा दीं। एक गोली उसके हाथ में भी लग गई। पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि मामला फर्जी था और सचिन ने गनर लेने के लिए सारा ड्रामा रचा था।
विज्ञापन

बार, डिस्कोथेक चलाने वाला बन गया अब महामंडलेश्वर

5 of 10
सचिन के पिता राजेंद्र कुमार दत्ता बिजली विभाग के रिटायर्ड एसडीओ रहे हैं। रिटायरमेंट के बाद राजेंद्र कुमार बेटे सचिन के कारोबार में उसकी मदद करने लगे थे।
विज्ञापन

बार, डिस्कोथेक चलाने वाला बन गया अब महामंडलेश्वर

6 of 10
सीएसएम मॉल में सबसे पहले एलीवेट्स बार एंड डिस्कोथेक बना। यह पोंटी चड्ढा का था। उसके बाद से लीज पर पोंटी ने इसे सचिन दत्ता को दे दिया। कुछ माह पूर्व सचिन ने इसे किसी अन्य को बेच दिया जिसका नाम अब ग्रैंड रॉयल हो गया है।
विज्ञापन

बार, डिस्कोथेक चलाने वाला बन गया अब महामंडलेश्वर

7 of 10
सचिन का बंगला सी-112 सेक्टर-41 में है। कई दिनों से यह बंगला बंद है। पड़ोसी बताते हैं कि पहले उसकी पत्नी और पिता व परिवार के अन्य सदस्य यहां रहते थे। मगर अब यहां कोई भी नहीं है।

बार, डिस्कोथेक चलाने वाला बन गया अब महामंडलेश्वर

8 of 10
पड़ोसियों का कहना है कि सचिन के घर कई बड़े व वीआईपी लोगों का आना जाना लगा रहता था। सचिन की बड़े नेताओं से नजदीकियों की वजह से उसके घर ब्यूरोक्रेट्स भी आते जाते रहते थे।

बार, डिस्कोथेक चलाने वाला बन गया अब महामंडलेश्वर

9 of 10
पोंटी के रिलेशन काफी हाई प्रोफाइल रहे हैं। पोंटी पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का काफी करीबी रहा उसके बाद वह सपा सरकार का करीबी हो गया था।
विज्ञापन

बार, डिस्कोथेक चलाने वाला बन गया अब महामंडलेश्वर

10 of 10
पोंटी की ही वजह से वह उसे फॉलो करने लगा और पोंटी की वजह से वह भी मायावती के करीब आया और उसके बाद उसके रिलेशन सपा सरकार में अच्छे हो गए। कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव से उसके संबंधों के बारे में सबको पता है। यही वजह है कि वह सपा सरकार में काफी महत्वपूर्ण व्यक्ति व ताकतवर माना जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें