सैफई महोत्सव में गुरुवार की रात बॉलीवुड कलाकारों की चकाचौंध से जगमगा उठी।
विज्ञापन
तस्वीरें: सैफई में लगे ऋतिक और जैकलीन के ठुमके
2 of 18
शाम सवा सात बजे सीएम अखिलेश यादव ने दीप जलाकर उद्घाटन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री यादव ने इटावा में बनी फिल्म थोड़ा लुत्फ, थोड़ा इश्क का ट्रेलर लांच किया। साथ ही ऑनलाइन सैफई रेडियो का उद्घाटन किया। इसके बाद भव्य मंच पर कलाकारों का धमाल शुरू हो गया।
विज्ञापन
तस्वीरें: सैफई में लगे ऋतिक और जैकलीन के ठुमके
3 of 18
मुंबइया कलाकारों से सजी इस नाइट की शुरुआत प्लेबैक सिंगर अरिजित सिंह ने हम तेरे बिन रह नहीं सकते गाने से की। धमाकेदार म्यूजिक के साथ उनकी आवाज का जादू लोगों पर छा गया। इसके बाद उन्होंने दिल ठहर जा जरा, हर किसी को नहीं मिलता प्यार जिंदगी में, आज फिर तुम पर प्यार आया है गाने सुनाए।
तस्वीरें: सैफई में लगे ऋतिक और जैकलीन के ठुमके
4 of 18
सर्द माहौल में गर्मी का अहसास डांसर नताशा के पंजाबी सांग से हुआ। इस ग्रुप डांस में नताशा ने मैनू प्यार न मिल्यो जरवाया, पर अपनी अदाओं का जलवा बिखेरा। इसके बाद डांसर रिचा चक्रवर्ती ने मनवा लागे रे गीत पर डांस प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
तस्वीरें: सैफई में लगे ऋतिक और जैकलीन के ठुमके
5 of 18
विदेशी कलाकार लॉरेन गोकलिन ने भी ग्रुप डांस के जरिए दर्शकों का दिल लूटा। कोरियोग्राफर श्यामक डाबर के द्वारा कोरियोग्राफ किए गानों पर मुंबइया कलाकारों ने मंच पर धमाल मचाया।
विज्ञापन
तस्वीरें: सैफई में लगे ऋतिक और जैकलीन के ठुमके
6 of 18
अंत में जैकलीन फर्नांडीस और सुपर स्टार रितिक रोशन के आते ही पूरा पंडाल झूम उठा। जैकलीन की अदाओं और रितिक के कहो न प्यार है गाने पर पब्लिक बैरीकेडिंग की बंदिशें तोड़ दीं और मंच के जितना करीब हो सकता था, आते गए।
विज्ञापन
तस्वीरें: सैफई में लगे ऋतिक और जैकलीन के ठुमके
7 of 18
पंडाल में मौजूद दर्शकों ने फिल्मी दुनिया से जुड़े कलाकारों की अदाओं और उनके फन का भरपूर लुत्फ लिया। इस मौके पर सपा मुखिया मुलायम सिंह, शिवपाल सिंह, सांसद प्रो. रामगोपाल यादव, धर्मेंद्र यादव, तेजप्रताप सिंह यादव आदि समेत प्रदेश सरकार के कई मंत्री और प्रमुख अफसर मौजूद रहे।
तस्वीरें: सैफई में लगे ऋतिक और जैकलीन के ठुमके
8 of 18
इससे पहले सैफई महोत्सव में गुरुवार को बॉलीवुड सितारों का कारवां आसमान से उतरा। महोत्सव में आयोजित बॉलीवुड नाइट में परफार्मेंस देने वाले मुंबइया कलाकारों को यहां विशेष प्लेन से लाया गया। सैफई हवाई पट्टी पर एक-एक करके दस प्लेन उतरे।
तस्वीरें: सैफई में लगे ऋतिक और जैकलीन के ठुमके
9 of 18
इनमें रितिक रोशन, परिणीति चोपड़ा, हुमा कुरैशी सहित करीब एक दर्जन बॉलीवुड सितारे थे। हवाई पट्टी पर महोत्सव समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव व संयोजक सांसद तेजप्रताप सिंह यादव ने बुके भेंट करके सभी कलाकारों का स्वागत किया।
तस्वीरें: सैफई में लगे ऋतिक और जैकलीन के ठुमके
10 of 18
पहला चार्टर प्लेन दोपहर करीब 12 बजे सैफई हवाई पट्टी पर उतरा। इसके बाद एक-एक करके दस प्लेन उतरे। अभिनेता रितिक रोशन ने हवाई पट्टी के आसपास जमा भीड़ का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।
तस्वीरें: सैफई में लगे ऋतिक और जैकलीन के ठुमके
11 of 18
परिणीति चोपड़ा, हुमा कुरैशी, जैकलिन फर्नांडीस, सुशांत सिंह, वानी कपूर, रिचा चड्डा, लीजा हैडन, लोरिन डिसूजा, बोमन इरानी के अलावा प्लेबैक सिंगर अरिजित सिंह, कोरियोग्राफर श्यामक डावर का महोत्सव समिति के अध्यक्ष सांसद धर्मेंद्र यादव व संयोजक सांसद तेजप्रताप सिंह यादव ने बुके भेंटकर स्वागत किया।
तस्वीरें: सैफई में लगे ऋतिक और जैकलीन के ठुमके
12 of 18
सैफई हवाई पट्टी पर फिल्मी सितारों के स्वागत को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुत्र भी पहुंचा था।
तस्वीरें: सैफई में लगे ऋतिक और जैकलीन के ठुमके
13 of 18
प्लेन से उतरे अभिनेता रितिक रोशन ने मुख्यमंत्री के बेटे को गले लगाकर दुलारा।
तस्वीरें: सैफई में लगे ऋतिक और जैकलीन के ठुमके
14 of 18
सैफई महोत्सव में इस बार नामचीन कलाकारों की जगह उभरते हुए युवा कलाकारों को तरजीह दी गई है।
तस्वीरें: सैफई में लगे ऋतिक और जैकलीन के ठुमके
15 of 18
सैफई में एक्ट्रेस लीजा हेडन का स्वागत करते सांसद तेजप्रताप सिंह यादव।
तस्वीरें: सैफई में लगे ऋतिक और जैकलीन के ठुमके
16 of 18
एक्टर सुशांत सिंह, वानी कपूर का स्वागत करते सांसद धर्मेंद्र यादव।
तस्वीरें: सैफई में लगे ऋतिक और जैकलीन के ठुमके
17 of 18
एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस का स्वागत करते सांसद धर्मेंद्र यादव।