छत्तीसगढ़ में हुए नक्सली हमले में शहीद सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट बृजेंद्र स्वरूप वर्मा कानपुर के नौबस्ता थानाक्षेत्र के खाड़ेपुर गांव के रहने वाले थे। मंगलवार सुबह से ही शहीद के घर परिजनों को सांत्वना देने के लिए लोगों का तांता लग गया।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में शहीद हुआ यूपी का लाल, कानपुर में मातम
2 of 6
बृजेंद्र के छोटे भाई अरुण ने बताया कि सोमवार शाम को लगभग छह बजे सीआरपीएफ कंट्रोल से घर पर फोन आया कि नक्सली हमला हो गया है। हम लोग टीवी देखने लगे, लेकिन कहीं ऐसा दिखाई नहीं दिया। फिर अचानक रात में लगभग 12 बजे फोन आया कि डिप्टी कमांडेंट बृजेंद्र स्वरूप शहीद हो गए।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में शहीद हुआ यूपी का लाल, कानपुर में मातम
3 of 6
शहीद की याद में गांव के सभी लोगों की आंखें डबडबा आईं। इधर, मां कमला बेटे की याद में रोते-रोते कई बार बेसुध हुईं।
छत्तीसगढ़ में शहीद हुआ यूपी का लाल, कानपुर में मातम
4 of 6
बृजेंद्र (55) की पत्नी सरोज की बीमारी के चलते 19 जनवरी 2014 को मौत हो गई थी। छह भाई-बहनों में बृजेंद्र दूसरे नंबर के थे। इनके परिवार में वृद्ध पिता कुबेर वर्मा, मां कमला देवी, छोटा भाई अरुण वर्मा, एक बेटा रवि और बेटी दिव्या हैं।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में शहीद हुआ यूपी का लाल, कानपुर में मातम
5 of 6
शहीद के घर भाजपा सांसद डॉ. मुरली मनोहर जोशी, भाजपा विधायक सतीश महाना, पूर्व सांसद राजाराम पाल ने परिवार के साथ बैठकर सहानुभूति जताई। प्रशासन के भी लोग पहुंचे।