फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वो 10 चीजें, जो भाजपा को इस साल बदलनी ही होंगी

Fri, 01 Jan 2016 03:02 PM IST
सबा नक़वी/ वरिष्ठ पत्रकार
विज्ञापन
1 of 12
बदलाव का पहला इशारा दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र की ओर से आया, जब वह अचानक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के जन्मदिन पर लाहौर पहुँचे। यह भाजपा के लिए दुर्भाग्यपूर्ण रहे साल के अंत में उठाया गया यह अनूठा कदम बन गया। (सबा नक़वी/ वरिष्ठ पत्रकार)
विज्ञापन

वो 10 चीजें, जो भाजपा को इस साल बदलनी ही होंगी

2 of 12
प्रधानमंत्री की लाहौर यात्रा इसलिए भी अहम रही क्योंकि इससे नरेंद्र मोदी की अल्पसंख्यक-विरोधी छवि बदलने की इच्छा झलकती है। चूंकि पाकिस्तान के बारे में उठाया गया कोई भी कदम अंतरराष्ट्रीय कूटनीति के साथ ही अंदरूनी राजनीति का भी मसला होता है। इसलिए प्रधानमंत्री को यह कोशिश बनाए रखनी चाहिए।
विज्ञापन

वो 10 चीजें, जो भाजपा को इस साल बदलनी ही होंगी

3 of 12
साथ ही भाजपा और सरकार को संघ परिवार के कथित अतिवादी एजेंडा के खिलाफ ज्यादा मजबूती से बोलना चाहिए। हालांकि ऐसा करना मुश्किल होगा क्योंकि सरकार और मंत्रिमंडल में भी बहुत से लोग ऐसे पूर्वाग्रह रखते हैं। इसलिए इस लाइन को पार्टी नेतृत्व को सख्ती से लागू करना होगा।

वो 10 चीजें, जो भाजपा को इस साल बदलनी ही होंगी

4 of 12
साल 2015 में भारी चुनावी हार के लिए जिम्मेदार पार्टी अध्यक्ष को बदलना चाहिए। सत्ताधारी पार्टी के अध्यक्ष और प्रधानमंत्री के एक ही पार्टी से होने के नाते कुछ शक्ति का असंतुलन भी है।
विज्ञापन

वो 10 चीजें, जो भाजपा को इस साल बदलनी ही होंगी

5 of 12
मंत्रिपरिषद का विस्तार और फेरबदल भी बहुत समय से लंबित है। कुछ मंत्रियों को हटाने की जरूरत है। अब चूंकि भाजपा जहां से प्रतिभावान लोगों को लाती है, वहां उनकी बहुतायत नहीं, इसलिए विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों और पेशेवरों को सरकार में शामिल करने की जरूरत है।
विज्ञापन

वो 10 चीजें, जो भाजपा को इस साल बदलनी ही होंगी

6 of 12
सरकार को शैक्षणिक-तकनीकी संस्थानों और उनके प्रबंधनों से धर्मनिरपेक्ष उदारवादियों को बाहर करने की नीति भी छोड़नी चाहिए। खासकर इसलिए भी क्योंकि जो भी बदलाव उन्होंने किए हैं उनकी गुणवत्ता और शैक्षणिक विशेषज्ञता अच्छी नहीं है। बेशक, जब तक सरकार महत्वपूर्ण पदों पर नाकाबिल लोगों को, उनकी वैचारिक प्रतिबद्धता की वजह से बैठाने की कोशिश करती रहेगी, उसका विरोध होता रहेगा।
विज्ञापन

वो 10 चीजें, जो भाजपा को इस साल बदलनी ही होंगी

7 of 12
कुछ बुद्धिजीवियों और विपक्षी पार्टियों के प्रति जो बदले की राजनीति देखी जा रही है, उसे बंद करे। इसे हाल ही में आप सरकार के दिल्ली सचिवालय में सीबीआई छापों में देखा गया।

वो 10 चीजें, जो भाजपा को इस साल बदलनी ही होंगी

8 of 12
अंततः ऐसे कदम राजनीतिक कुप्रबंधन को दिखाते ही हैं, इनकी वजह से विपक्षी दल मोदी सरकार के विधेयकों को संसद में रोकने के लिए एकजुट भी हो जाते हैं। इसलिए सरकारी प्रबंधकों को विपक्षी दलों के एजेंडा से निपटने के लिए ज्यादा शांतिपूर्ण तरीका खोजना चाहिए।

वो 10 चीजें, जो भाजपा को इस साल बदलनी ही होंगी

9 of 12
भाजपा की 2014 में भारी जीत को 30 साल बाद गठबंधन दौर की समाप्ति कहा गया था। पर सत्ताधारी पार्टी को समझना चाहिए कि भारत को चलाने के लिए हमेशा कई तरह के गठबंधन करने पड़ते हैं। इसलिए पार्टी को इंसानियत का रास्ता अपनाना चाहिए और भारत के हितों से तालमेल बैठाना चाहिए।

वो 10 चीजें, जो भाजपा को इस साल बदलनी ही होंगी

10 of 12
प्रधानमंत्री कार्यालय के ढांचे को बदलने और ज्यादा खुलापन लाने की जरूरत है। प्रधानमंत्री को मीडिया सलाहकार नियुक्त करने की जरूरत है, जो एकमात्र नेता की छवि कुछ कम करे।

वो 10 चीजें, जो भाजपा को इस साल बदलनी ही होंगी

11 of 12
और अंततः भाजपा को ज़मीन पर उतरना चाहिए और यह समझना चाहिए कि प्रभामंडल अब बुझ गया है और हनीमून काल खत्म हो गया है। इस समय वो झगड़ा करते नासमझों का समूह लगते हैं।
विज्ञापन

वो 10 चीजें, जो भाजपा को इस साल बदलनी ही होंगी

12 of 12
उन्हें इसे दुरुस्त करने की जरूरत है। लोकतंत्र में संपूर्ण शक्ति और एकमात्र शासक ही सब कुछ नहीं होता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें