छोटे और बड़े पर्दे के इतर विज्ञापन की भी अपनी विस्तारित दुनिया होती है। यह दुनिया देखने वालों को न सिर्फ झकझोरती है बल्कि उनको अक्सर सिर खुजाने को मजबूर भी करती है। इसी दुनिया के रील एल्बम से निकले कुछ रियल एड ऐसे होते हैं जिनको देखकर कहना ही पड़ जाता है, भाई क्या मजाक है। देखिए कुछ ऐसे ही बेतुके विज्ञापन जो बीते दिनों में आपने देखे और जिन्होंने आपको हंसाया भी।
विज्ञापन
भारतीय विज्ञापनों की बेतुकी दुनिया, आप भी देखें
2 of 11
बच्चों के लिए दाग अच्छे हैं: साफ सफाई किसे पसंद नहीं लेकिन विज्ञापन की दुनिया ने हमें नया ज्ञान दिया कि 'दाग अच्छे हैं'। लेकिन इस नए फितूर का निशाना बने बेचारे बच्चे। आप भी देखें।
विज्ञापन
भारतीय विज्ञापनों की बेतुकी दुनिया, आप भी देखें
3 of 11
टूथपेस्ट में नमक होना जरूरी है: भाई बचपन में सुना था कि आयोडीन नमक सेहत के लिए जरूरी है, लेकिन विज्ञापन की दुनिया इसे इतना ज्यादा गंभीरता से ले लेगी, कल्पना भी नहीं की थी। विज्ञापन की दुनिया आपके टूथपेस्ट में नमक है का जुमला भी फेंक चुकी है।
भारतीय विज्ञापनों की बेतुकी दुनिया, आप भी देखें
4 of 11
सीमेंट में जान है: सीमेंट में भी जान हो सकती है यह विज्ञापन के जरिए तथाकथित कंपनियों ने बताया। आपने भी यह ज्ञान जरूर लिया होगा।
विज्ञापन
भारतीय विज्ञापनों की बेतुकी दुनिया, आप भी देखें
5 of 11
करीना के सिर में रूसी है: हेड-एंड-सोल्डर के एक एड में करीना के सिर में रूसी है कहते हुए सैफ अली खान को आपने जरूर सुना होगा। मगर करीना दावा करती हैं कि उनके सिर में रूसी है ही नहीं। रूसी न होने का दावा इससे बेहतर तरीके से नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
भारतीय विज्ञापनों की बेतुकी दुनिया, आप भी देखें
6 of 11
अनुष्का से बदबू आती है: एक डियो को बेचने के लिए क्या कुछ किया जाता है अनुष्का के इस एड ने बतला दिया।
विज्ञापन
भारतीय विज्ञापनों की बेतुकी दुनिया, आप भी देखें
7 of 11
कैटरीना की स्किन ऑयली है: ऑयली स्किन के रोकथाम का प्रचार कर रही कैटरीना के इस विज्ञापन ने भी बढ़िया क्रिएटिविटी को गढ़ा है।
भारतीय विज्ञापनों की बेतुकी दुनिया, आप भी देखें
8 of 11
शिल्पा के बाल टूटते है: टूटते हुए बालों के लिए आप क्या करते हैं, चलिए शिल्पा से पूछते हैं वो इसके लिए क्या करती हैं।
भारतीय विज्ञापनों की बेतुकी दुनिया, आप भी देखें
9 of 11
माधुरी के बच्चे ठीक से खाना नहीं खाते: अब आपके बच्चे खाना नहीं खाते तो क्या आप उन्हें मैगी खाने के लिए प्रोत्साहित करेंगी, हरगिज नहीं मगर धक-धक गर्ल ऐसा कर रही हैं।
भारतीय विज्ञापनों की बेतुकी दुनिया, आप भी देखें
10 of 11
लड़कियां लड़के की काबिलियत पर नहीं डियो से पट जाती हैं: कौन कहता है कि लड़की पटाने के लिए आपके पास अच्छा चेहरा होना चाहिए, इसके लिए डियो की सिर्फ एक बॉटल काफी है।
बड़े भैया हमेशा मकान गिराते हैं: मुझे बनाने का शौक था और बड़े भैया को गिराने का लेकिन अब मेरी बनाई कोई भी चीज भैया से नहीं डरती। ये एक एड की उम्दा लाइने हैं जाहिर है आपने भी सुनी होंगी।