फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल में शाहजहां-मुमताज की कब्रों को लेकर बड़ा फैसला

विज्ञापन
1 of 7
अपनी मुहब्बत को संगमरमरी रूप देने वाले शहंशाह शाहजहां और उनकी बेगम मुमताज की कब्र को छूकर महसूस नहीं कर पाएंगे। (ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा)
विज्ञापन

ताजमहल में शाहजहां-मुमताज की कब्रों को लेकर बड़ा फैसला

2 of 7
नए साल में एएसआई मकबरे के अंदर मुख्य कब्र के चारों ओर लगी संगमरमरी जाली के चारों ओर 1.20 मीटर ऊंची बेरीकेडिंग करने की तैयारी कर रहा है। यह मौजूदा जाली से एक मीटर दूर होगी, जिससे पर्यटक न तो ताज की दीवार ही छू सकेंगे और न ही कोई जाली और पच्चीकारी।
विज्ञापन

ताजमहल में शाहजहां-मुमताज की कब्रों को लेकर बड़ा फैसला

3 of 7
ताजमहल में पर्यटकों द्वारा कीमती पत्थरों को उखाड़ने, खुरचने, नाम लिखने आदि की घटनाओं को देखते हुए एएसआई ने प्रस्ताव तैयार किया है कि मकबरे में कब्रों के चारों ओर बनी जाली से एक मीटर दूर स्टील की रेलिंग लगाई जाए। यह करीब 1.20 मीटर ऊंची होगी।

ताजमहल में शाहजहां-मुमताज की कब्रों को लेकर बड़ा फैसला

4 of 7
मकबरे में प्रवेश से लेकर निकलने तक गोलाकार ऊपर में यह तैयार की जाएगी, जिससे पर्यटकों की नियंत्रित भीड़ ही मुख्य गुंबद में शहंशाह और बेगम की कब्रों का दीदार कर सके। दूसरी ओर बनी दीवार से पहले भी यह रेलिंग लगेगी, जिससे अंदर स्टील रेलिंग का कॉरीडोर बन जाएगा। पर्यटक इसी से गुजर कर कब्र देख पाएंगे, लेकिन छू नहीं सकेंगे।
विज्ञापन

ताजमहल में शाहजहां-मुमताज की कब्रों को लेकर बड़ा फैसला

5 of 7
आगरा सर्किल के अधीक्षण पुरातत्वविद डा. भुवन विक्रम ने बताया कि मुख्य गुंबद के अंदर संगमरमर की जाली को लोग बेवजह छूते हैं, जिससे वह गंदी भी हो रही है। दोनों ओर बेरीकेडिंग करने से पर्यटकों की भीड़ भी नियंत्रित की जा सकेगी। एक ओर से प्रवेश कर दूसरी ओर से नियंत्रित भीड़ ही जा सकेगी।
विज्ञापन

ताजमहल में शाहजहां-मुमताज की कब्रों को लेकर बड़ा फैसला

6 of 7
पांच साल पहले 2010 में कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले एएसआई ने ताज में मुख्य कब्रों के चारों ओर कांच की दीवार लगाने की कवायद की थी। सैंपल के तौर पर टफएंड ग्लास का 6 फीट ऊंचा सैंपल भी लगा दिया गया था, लेकिन टूर आपरेटरों और गाइडों के भारी विरोध के बाद इसे टालना पड़ा। दरअसल, ईरान के शिराज शहर के पास मौजूद पर्सीपोलिस में 2500 साल पुराने साइरस टूम का संरक्षण ऐसे ही किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताजमहल में शाहजहां-मुमताज की कब्रों को लेकर बड़ा फैसला

7 of 7
ताज में संगमरमरी सीढ़ियों के ऊपर लगाई गयी लकड़ी की सीढ़ियों का आइडिया भी पर्सीपोलिस से लिया गया। शहर के टूर आपरेटर, गाइड और ट्रेवल एजेंट एएसआई के नए प्रस्ताव का भी विरोध कर रहे हैं। उनका मानना है कि पर्यटक ताज की दीवारों को छूकर उससे भावनात्मक रूप से जुड़ाव महसूस करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें