प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 18 सितंबर को काशी आगमन के मद्देनजर डीजी सुरक्षा गोपाल गुप्ता बुधवार की सुबह वाराणसी पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ छावनी और डीरेका स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। सुरक्षा को लेकर दिन में दो बार बैठक भी की। गुरुवार की सुबह तक पीएम की सुरक्षा में लगी पूरी फोर्स वाराणसी पहुंच जाएगी। (अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी)
विज्ञापन
मोदी के आने से पहले बनारस में क्या हो रहा है, खुद ही देख लें
2 of 5
गुरुवार की सुबह डीजी बीएचयू में फोर्स की ब्रीफिंग करेंगे। पीएम की सुरक्षा में 15 पुलिस अधीक्षकों के अलावा करीब पांच हजार पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। गुरुवार की शाम तक सुरक्षाकर्मी अपनी-अपनी जगह संभाल लेंगे। बुधवार को पीएम की डमी फ्लीट ने बाबतपुर से छावनी और डीरेका तक रूट रिहर्सल किया। वायुसेना के हेलीकॉप्टर ने भी ट्रायल लैंडिंग की।
विज्ञापन
मोदी के आने से पहले बनारस में क्या हो रहा है, खुद ही देख लें
3 of 5
बुधवार की सुबह करीब दस बजे पुलिस, एसपीजी और खुफिया एजेंसियों के अधिकारी छावनी स्थित मल्टी परपज ग्राउंड पहुंचे। निरीक्षण के बाद ग्राउंड के पीछे की कुछ दूर तक की बाउंड्री तोड़ कर द्वार बनाया गया। मुख्य द्वार से वीआईपी और पीछे के द्वार से अन्य लोग प्रवेश करेंगे। बम डिस्पोजल स्क्वाड और डॉग स्क्वाड ने पूरे ग्राउंड के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली।
मोदी के आने से पहले बनारस में क्या हो रहा है, खुद ही देख लें
4 of 5
मैदान पर ही एक ओर बांटे जाने वाले रिक्शा, ठेला, ट्राली और ई-रिक्शा भी रखे गए हैं। सभी को भगवा रंग में रंगा गया है। सेना और छावनी अधिकारियों की मौजूदगी में पूरे दिन मंच बनाने का काम चलता रहा। सुरक्षा के लिहाज से ग्राउंड के आसपास के पूरे इलाके को सुरक्षा एजेंसियों ने खंगाल दिया। आसपास के बंगलों और घरों की भी तलाशी हुई।
मोदी के आने से पहले बनारस में क्या हो रहा है, खुद ही देख लें
5 of 5
ग्राउंड के साथ ही आसपास के मकानों पर भी डोम कैमरे लगाए जाएंगे। छतों पर भी फोर्स तैनात रहेगी। एसएसपी जोगेंद्र कु मार ने बताया कि पीएम की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। गुरुवार को फोर्स की ब्रीफिंग के बाद सुरक्षाकर्मी निर्धारित स्थानों पर तैनात हो जाएंगे। पीएम की फ्लीट गुजरने के कुछ देर पूर्व रास्ता रोका जाएगा।