अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के प्रस्तावित ताज भ्रमण कार्यक्रम से आठ दिन पहले अमेरिकी अधिकारियों की 30 सदस्यीय एडवांस टीम ने आगरा में डेरा जमा लिया है। सोमवार को आगरा आई एडवांस टीम ने खेरिया एयरपोर्ट से लेकर ताजमहल तक का दौरा कर व्यवस्थाओं को जांचा, परखा।
विज्ञापन
तस्वीरें: ओबामा से पहले ताजमहल पर टीम का 'कब्जा'
2 of 7
गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय एवं स्थानीय अधिकारियों के साथ अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों ने कई दौर की बातचीत की। ताजमहल में सुरक्षा, रूट और व्यवस्थाओं के लिए एडवांस टीम ने एएसआई अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
तस्वीरें: ओबामा से पहले ताजमहल पर टीम का 'कब्जा'
3 of 7
हैं। ओबामा की यात्रा पूरी होने तक यह टीम आगरा में ही रहेगी। स्थानीय अधिकारियों के साथ अमेरिकी एडवांस टीम जे. मारिया के नेतृत्व में ताजमहल में पहुंची।
तस्वीरें: ओबामा से पहले ताजमहल पर टीम का 'कब्जा'
4 of 7
दोपहर में करीब दो घंटे तक अमेरिकी एडवांस टीम में शामिल दूतावास, खुफिया अधिकारियों तथा मंत्रालयों के अफसरों ने चप्पे-चप्पे का जायजा लिया।
विज्ञापन
तस्वीरें: ओबामा से पहले ताजमहल पर टीम का 'कब्जा'
5 of 7
एडीएम सिटी राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति के दौरे का फाइनल कार्यक्रम नहीं आया है, लेकिन प्रशासन उनके आगमन से पहले तैयारियां कर रहा है।
विज्ञापन
तस्वीरें: ओबामा से पहले ताजमहल पर टीम का 'कब्जा'
6 of 7
एडवांस टीम के दौरे में एसपी सिटी समीर सौरभ, एएसआई अधीक्षण पुरातत्वविद् एनके पाठक, संरक्षण सहायक मुनज्जर अली के साथ स्थानीय पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।
एडवांस टीम ने स्थानीय अधिकारियों से बातचीत में संकेत दिए हैं कि अमेरिकी राष्ट्रपति अपनी कार से ही ताजमहल में प्रवेश करेंगे। सुरक्षा के लिहाज से वह ताज के अंदर फोरकोर्ट तक कार से ही जाएंगे। एडवांस टीम के रिहर्सल के लिए एएसआई ने विजिटर बुक भी रेड सैंड स्टोन प्लेटफार्म पर रखवाकर देखी।