सदर के ताज रोड स्थित कोठी नंबर 49 में विजया बैंक की शाखा है। दोपहर दो से ढाई बजे के बीच लंच खत्म होने के बाद सभी पांच बैंककर्मी काम में जुटे थे।
विज्ञापन
PICS: बैंक डकैतों ने किया दिल दहलाने वाला कांड
2 of 22
तभी आधा दर्जन से अधिक नकाबपोश बदमाश हथियार लहराते बैंक में घुसे। उस वक्त छह ग्राहक भी मौजूद थे।
विज्ञापन
PICS: बैंक डकैतों ने किया दिल दहलाने वाला कांड
3 of 22
बदमाशों ने अंदर दाखिल होते ही सभी को निशाने पर ले लिया। एक ने बैंक मैनेजर की कनपटी पर तमंचा लगाकर स्ट्रांग रूम की चाबी छीन ली। फिर सभी 11 लोगों को स्ट्रांग रूम में बंद कर दिया गया।
PICS: बैंक डकैतों ने किया दिल दहलाने वाला कांड
4 of 22
बैंककर्मियों के अनुसार, बदमाशों ने स्ट्रांग रूम में रखे लगभग 25 लाख रुपये बैग में भर लिए। जमा करने आए एक फर्म के अकाउंटेंट और ड्राइवर से भी लगभग पांच लाख रुपये लूट लिए। फिर सभी बदमाश बैंक के मुख्य गेट पर एकत्रित हुए। एक ने स्ट्रांग रूम की कुंडी बाहर से बंद कर दी।
विज्ञापन
PICS: बैंक डकैतों ने किया दिल दहलाने वाला कांड
5 of 22
सीसीटीवी कैमरे से सबूत मिटाने की नीयत से बदमाशों ने बैंक मैनेजर के केबिन में रखे कंप्यूटर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इसके बाद बैंक के मुख्य गेट पर ताला लगाकर भाग निकले। आग के जोर पकड़ने से भीतर बंद लोगों की जान खतरे में पड़ चुकी थी।
विज्ञापन
PICS: बैंक डकैतों ने किया दिल दहलाने वाला कांड
6 of 22
बैंक से लपटें-धुंआ उठता देख और चीख-पुकार सुन आसपास के लोगों ने मुख्य गेट का ताला तोड़ा। उन्होंने जान पर खेलकर स्ट्रांग रूम की कुंडी खोली और आग की परवाह किए बगैर उन्होंने एक-एक कर बंद लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
PICS: बैंक डकैतों ने किया दिल दहलाने वाला कांड
7 of 22
सूचना पाकर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। स्थानीय लोगों की मदद और लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
PICS: बैंक डकैतों ने किया दिल दहलाने वाला कांड
8 of 22
आग की लपटों में घिरीं 11 जिंदगी, दम घोटने वाला धुएं का गुबार, बैंककर्मियों और ग्राहकों की चीखें और मदद की गुहार... जिसने सुना, उसका दिल दहल गया।
PICS: बैंक डकैतों ने किया दिल दहलाने वाला कांड
9 of 22
विजय बैंक में वारदात करने वाले बदमाश पूरी तैयारी के साथ आए थे। हथियारों के साथ वह आग लगाने के लिए पेट्रोल भी लेकर आए थे। आग लगाने के बाद फिल्मी स्टाइल में फरार हो गए।
PICS: बैंक डकैतों ने किया दिल दहलाने वाला कांड
10 of 22
स्थानीय लोगों की इस हिम्मत के चलते आग में फंसे लोगों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया। अगर, पुलिसकर्मियों के भरोसे रहते तो शायद देर हो जाती।
PICS: बैंक डकैतों ने किया दिल दहलाने वाला कांड
11 of 22
कुछ बैंककर्मी बुरी तरह झुलस चुके थे। कुछ धुएं के कारण बेहोश थे।
PICS: बैंक डकैतों ने किया दिल दहलाने वाला कांड
12 of 22
सभी को एसएन मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।
PICS: बैंक डकैतों ने किया दिल दहलाने वाला कांड
13 of 22
मरीजों में से नौ खतरे से बाहर हैं। दो की दशा अभी गंभीर बनी हुई है।
PICS: बैंक डकैतों ने किया दिल दहलाने वाला कांड
14 of 22
सूचना के 20 मिनट के भीतर दमकल की गाड़ियां तो पहुंच गईं, लेकिन एंबुलेंस एक घंटे बाद तक नहीं पहुंची।
PICS: बैंक डकैतों ने किया दिल दहलाने वाला कांड
15 of 22
अंदर फंसे लोगों को बाहर तो निकाल लिया, लेकिन उन्हें अस्पताल ले जाने की कोई व्यवस्था नहीं थी। लोगों ने कई बार फोन किया तब कहीं जाकर एंबुलेंस मौके पर पहुंची।
PICS: बैंक डकैतों ने किया दिल दहलाने वाला कांड
16 of 22
आईजी, डीआईजी, एसएसपी और सेना के अधिकारी भी दल-बल के साथ वहां पहुंचे। बदमाशों की तलाश में सर्विलांस टीम सहित एसटीएफ, एसओजी लगाई है।