फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं गैंगरेप के दोषियों को मिले ऐसी खौफनाक सजा!

विज्ञापन
1 of 7
कटरा सआदतगंज में दो किशोरियों की सामूहिक दुष्कर्म के बाद पेड़ से लटकाकर हत्या कर देने की वीभत्स घटना से जिले का हर संवेदनशील नागरिक व्यथित है। सोशल मीडिया ने भी इस घटना पर अपनी बेवाक टिप्पणियां की हैं। सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर जो कार्टून और चित्र वाइरल हुए हैं, वह लोगों की संवेदनाओं को झकझोरने और काफी कुछ सोचने पर मजबूर करते हैं।
विज्ञापन

बदायूं गैंगरेप के दोषियों को मिले ऐसी खौफनाक सजा!

2 of 7
गैंग रेप के बाद लड़कियों को फांसी लगाकर मारा गया, इसका गवाह आम का एक पेड़ है। इसकी ही दो शाखाओं से दोनों किशोरियों के शव लटके मिले थे। इसे लेकर सोशल मीडिया में जो चित्र वाइरल हुआ है, उसमें दोनों किशोरियों के शव पेड़ से लटके दिखाए गए हैं।
विज्ञापन

बदायूं गैंगरेप के दोषियों को मिले ऐसी खौफनाक सजा!

3 of 7
घटना के बाद शुरू हुआ राजनीतिक दलों के बड़े-बड़े नेताओं के आने का सिलसिला। पीड़ित परिवार को दिलासा और न्याय का भरोसा दिलाने की इस होड़ में कैसे राजनीतिक हित साधे गए, इस पर सोशल मीडिया में एक कार्टून के जरिए तीखा कटाक्ष किया गया है।

बदायूं गैंगरेप के दोषियों को मिले ऐसी खौफनाक सजा!

4 of 7
सोशल मीडिया में सबसे ज्यादा शेयर जो व्यंग्य चित्र हुआ उसमें पेड़ से सपा के चुनाव चिन्ह साइकिल को फांसी पर लटका दिखाया गया है। प्रदेश में सपा के शासन में कानून-व्यवस्था की दशा और दिशा को इस चित्र के जरिए बताने की कोशिश की गई है। देश को विश्वमंच पर शर्मसार करने वाली इस घटना के बाद सपा की हालत पर तीखा कटाक्ष किया गया है।
विज्ञापन

बदायूं गैंगरेप के दोषियों को मिले ऐसी खौफनाक सजा!

5 of 7
इस कार्टून के जरिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कामकाज और उसके तौर-तरीकों पर तीखा व्यंग्य किया गया है।
विज्ञापन

बदायूं गैंगरेप के दोषियों को मिले ऐसी खौफनाक सजा!

6 of 7
बदायूं की घटना के बाद से प्रदेश में महिलाओं पर जुल्म-ज्यादती की घटनाओं को मीडिया में जो तबज्जो मिल रही है, उससे सपा मुखिया का पूरा कुनबा खफा है। सोशल मीडिया में इस पर भी कई व्यंग्यचित्र वाइरल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदायूं गैंगरेप के दोषियों को मिले ऐसी खौफनाक सजा!

7 of 7
पीड़ित परिवार से लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और महिला संगठन दुराचारियों को फांसी की सजा की मांग कर रहे हैं लेकिन सोशल मीडिया में दुराचारियों की सजा कुछ और ही तजबीज की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें