फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ: छात्रसंघ चुनाव में आयुषी ने रचा इतिहास

विज्ञापन
1 of 5
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की समर्थित उम्मीदवार आयुषी श्रीमाली ने जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी छात्र एकता मंच के शशांक सिंह रघुवंशी को 172 मतों से हराकर इतिहास रच दिया। (ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी)
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ: छात्रसंघ चुनाव में आयुषी ने रचा इतिहास

2 of 5
यह पहला मौका है जब छात्रसंघ अध्यक्ष की कुर्सी पर कोई महिला काबिज होगी। आयुषी को 1261 और शशांक को 1089 मत मिले। उधर, उपाध्यक्ष पद पर अशोक यादव, महामंत्री पद पर नीरज कुमार पांडेय और पुस्तकालय मंत्री पद पर अमित यादव निर्वाचित घोषित किए गए।
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ: छात्रसंघ चुनाव में आयुषी ने रचा इतिहास

3 of 5
परिणाम आने के बाद कुलपति डॉ. पृथ्वीश नाग ने चुनाव अधिकारी प्रो. रविप्रकाश पांडेय की मौजूदगी में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कराया। मानविकी संकाय पर कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक  मतदान हुआ। कुल 8130 में से 3496 विद्यार्थियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

काशी विद्यापीठ: छात्रसंघ चुनाव में आयुषी ने रचा इतिहास

4 of 5
मतदान समाप्त होने के करीब डेढ़ घंटे बाद एक साथ 19 बूथों पर शुरू हुई मतगणना रात साढ़े आठ बजे तक चली। इसके बाद चुनाव अधिकारी ने विजयी प्रत्याशियों की नामों की घोषणा की। अध्यक्ष पद पर अभिषेक मिश्र 583 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे। उपाध्यक्ष पद पर अशोक यादव (1090) निर्वाचित हुए। इस पद पर विक्रम पटेल 953 मत पाकर दूसरे और आकाश ओझा 584 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ: छात्रसंघ चुनाव में आयुषी ने रचा इतिहास

5 of 5
महामंत्री पद पर विजयी नीरज कुमार पांडेय को 1587 मत प्राप्त हुए। दूसरे नंबर पर राहुल कुमार सोनकर को 1270 और तीसरे नंबर पर रहे प्रमोद राय को 306 मत मिले। पुस्तकालय मंत्री पर दो प्रत्याशियों में अमित यादव सर्वाधिक 2188 मत पाकर विजयी हुए जबकि आरती यादव को 1302 मत मिले। परिणाम आने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच विजयी पदाधिकारियों को पुलिस ने घर भिजवाया।

ये चुने गए संकाय प्रतिनिधि
मानविकी संकाय-कृष्ण चंद्र गुप्ता
समाज कार्य संकाय-शैलेंद्र यादव
समाज विज्ञानसंकाय-अनुज कुमार जायसवाल
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संकाय-प्रिया भारती
वाणिज्य एवं प्रबंधशास्त्र संकाय-शौर्य रघुवंशी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें