कनाडा की राजधानी ओटावा में बुधवार को संसद पर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया, जिससे वहां हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
कनाडा की संसद पर हमला, 2 की मौत
2 of 10
हमलावरों ने पहले संसद से चंद कदम की दूरी पर स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें एक सैनिक की मौत हो गई। इसके बाद हमलावर गोलीबारी करते हुए संसद के अंदर घुस गए, जहां कई करीब 30 राउंड गोलीबारी की खबर है।
विज्ञापन
कनाडा की संसद पर हमला, 2 की मौत
3 of 10
हमलावरों की गोलीबारी में एक गार्ड भी घायल हुआ है। गोलीबारी होते ही संसद को बंद कर दिया गया और पुलिस ने इमारत को चारों ओर से घेर लिया। सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में एक हमलावर भी मारा गया है।
कनाडा की संसद पर हमला, 2 की मौत
4 of 10
संसद के अंदर जिस वक्त गोलीबारी शुरू हुई उस समय प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर एक बैठक कर रहे थे। हमले की सूचना मिलते ही सुरक्षा बलों ने उन्हें संसद इमारत से सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन
कनाडा की संसद पर हमला, 2 की मौत
5 of 10
सुरक्षा बल अभी भी संसद की इमारतों में अन्य हमलावरों की मौजूदगी की आशंका में हर एक कमरे की तलाशी का अभियान चला रहे हैं। इसके अलावा शहर के अन्य स्थलों से भी गोलीबारी की खबर है।
विज्ञापन
कनाडा की संसद पर हमला, 2 की मौत
6 of 10
संसद की इमारत में और हमलावरों के घुसे होने की भी आशंका जताई है। सुरक्षा बल हमलावरों की तलाशी अभियान चला रहे हैं। ओटावा पुलिस ने तीन स्थलों युद्ध स्मारक, संसद के सेंट्रल ब्लॉक और रिडेयू सेंटर पर गोलीबारी की पुष्टि की है।
विज्ञापन
कनाडा की संसद पर हमला, 2 की मौत
7 of 10
पुलिस ने संसद को चारों ओर से घेरा हुआ है। सुरक्षा बलों ने संसद के अंदर मौजूद नेताओं, लोगों और स्टॉफ को सुरक्षित निकाला।
कनाडा की संसद पर हमला, 2 की मौत
8 of 10
कनाडा की सेना ने देशभर में अपने सभी बेसों को जनता के लिए बंद कर दिया है।
कनाडा की संसद पर हमला, 2 की मौत
9 of 10
गोलीबारी की वारदात ऐसे समय में हुई है जब कनाडा ने आतंकी हमले के खतरे के स्तर को कम से बढ़ाकर मध्यम किया है। दो दिन पहले ही संदिग्ध इस्लामिक आतंकियों ने एक सैनिक की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने संसद पर हमले की खबर के बाद कनाडा के पीएम हार्पर से बात की और उन्हें हरसंभव मदद की पेशकश की। इसके अलावा ओटावा स्थित अमेरिकी दूतावास को बंद कर दिया गया है।