अगर आप ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी या फिर किसी दूसरे संरक्षित इमारत घूमने जा रहे हैं तो यह खबर जरूर पढ़ लीजिए। क्योंकि एएसआई ने कुछ नियम बदल दिए हैं। ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी समेत देशभर के वर्ल्ड हेरिटेज मान्यूमेंट्स का दीदार अब तीन गुना महंगा हो रहा है। संस्कृति मंत्रालय ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी, लेकिन सार्वजनिक नहीं की। खजुराहो सर्किल में शनिवार से इसे लागू किया तो विरोध हो गया। अब अधिसूचना को सोमवार को सार्वजनिक किया जाएगा। इसके 45 दिनों के बाद टिकट की नई दरें प्रभावी हो जाएंगी। अमित कुलश्रेष्ठ/अमर उजाला, आगरा।
विज्ञापन
ताजमहल के दीवानों के लिए खबर, पढ़कर ही जाएं वहां
2 of 7
संस्कृति मंत्रालय ने 31 जुलाई को गजट नोटिफिकेशन नंबर 486 जारी किया था। उसमें 45 दिनों की अवधि के बाद टिकट दरें तीन गुना महंगी हो जानी थी। इसके अनुसार, विश्व विरासत धरोहरों पर 10 की जगह 30 रुपये भारतीय पर्यटकों को और 250 की जगह 750 रुपये विदेशी पर्यटकों को देने होंगे। बी केटेगरी के लिए भारतीय 5 की जगह 15 और विदेशी 100 की जगह 300 रुपये का टिकट खरीदेंगे।
विज्ञापन
ताजमहल के दीवानों के लिए खबर, पढ़कर ही जाएं वहां
3 of 7
खजुराहो सर्किल ने शनिवार को स्मारकों की टिकट तीन गुनी कर बेचनी शुरू की तो देशभर में विरोध हो गया। ट्रेवल आपरेटरों, गाइडों और पर्यटकों की आपत्ति के बाद रविवार को इसे वापस ले लिया गया। संस्कृति मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, अब अधिसूचना को 14 सितंबर को सार्वजनिक किया जाएगा।
ताजमहल के दीवानों के लिए खबर, पढ़कर ही जाएं वहां
4 of 7
सार्क देशों अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका और बिमस्टेक देशों बांग्लादेश, भूटान, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका, थाईलैंड के नागरिकों को भारतीय पर्यटक की टिकट पर ही प्रवेश कराया जाएगा। यह सुविधा अभी भी जारी है।
विज्ञापन
ताजमहल के दीवानों के लिए खबर, पढ़कर ही जाएं वहां
5 of 7
संस्कृति मंत्रालय ने स्मारकों के अंदर शूटिंग की दरें भी बढ़ा दी हैं। अब वर्ल्ड हेरिटेज स्मारकों पर फिल्म बनाने के लिए 10 हजार रुपये की जगह 50 हजार रुपये और अभिनय या एंकर के साथ एक लाख रुपये प्रतिदिन पर लाइसेंस दिया जाएगा। बी केटेगरी के स्मारकों पर यही फीस क्रमश: दस हजार रुपये और 50 हजार रुपये होगी। एएसआई महानिदेशक राकेश तिवारी के मुताबिक, किसी भी संरक्षित स्मारक के अंदरूनी हिस्सों की शूटिंग की अनुमति नहीं दी जाएगी, केवल बाहरी हिस्से ही फिल्माए जा सकेंगे। शिक्षाप्रद और स्मारक की लोकप्रियता बढ़ाने वाली शूटिंग की अनुमति ही दी जाएगी।
विज्ञापन
ताजमहल के दीवानों के लिए खबर, पढ़कर ही जाएं वहां
6 of 7
एएसआई ने प्रवेश टिकटों को तीन गुना महंगा किया है। एडीए पहले ही पथकर को महंगा करने का प्रस्ताव पास कर प्रदेश सरकार को भेज चुका है। ताजमहल पर एएसआई ने 30 तो एडीए ने भी 30 रुपये का प्रस्ताव किया है। ऐसे में ताज का टिकट 60 रुपये हो जाएगा। इसी तरह विदेशी पर्यटकों की टिकट एएसआई ने 250 की जगह 750 किया है। एडीए 500 रुपये पथकर के वसूल रहा है लेकिन उसने भी 750 रुपये का प्रस्ताव भेजा है।
इसके पास होने पर ताज का टिकट 1500 रुपये का हो जाएगा। केंद्र सरकार के नोटिफिकेशन के बाद राज्य सरकार भी टिकट दर बढ़ाने के प्रस्ताव को पास करने में देर नहीं लगाएगी।