फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: अमरावती बनेगी एक आधुनिक राजधानी, जानिए क्या होगा खास

Sun, 25 Oct 2015 06:15 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश की नई राजधानी अमरावती की आधारशिला रखी। इस मौके पर आपसी भाईचारे का संदेश देते हुए उन्होंने दोनों राज्यों के लोगों से अफवाहों पर भरोसा नहीं करने की अपील की, जिससे कि दोनों राज्यों के बीच तनाव पैदा होता है।
Trending Videos
विज्ञापन

तस्वीरें: अमरावती बनेगी एक आधुनिक राजधानी, जानिए क्या होगा खास

2 of 12
उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के राजनीतिक स्वार्थ के कारण आंध्र प्रदेश का जल्दबाजी में बंटवारा किया गया। इस मामले में ठीक से सलाह-मशविरा नहीं किया गया। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि आंध्र प्रदेश पुनर्गठन कानून को पूर्ण रूप से लागू किया जाएगा, लेकिन उन्होंने इसके लिए कोई समय-सीमा नहीं बताई।
विज्ञापन

तस्वीरें: अमरावती बनेगी एक आधुनिक राजधानी, जानिए क्या होगा खास

3 of 12
इस अवसर पर करीब पांच लाख लोग वहां पहुंचे थे।

तस्वीरें: अमरावती बनेगी एक आधुनिक राजधानी, जानिए क्या होगा खास

4 of 12
आंध्र प्रदेश की नई राजधानी की आधारशिला रखने आए पीएम अपने साथ यमुना नदी का पानी और संसद भवन परिषद से मिट्टी लाए हुए थे। ये मिट्टी और पानी नई राजधानी क्षेत्र में बिखेरी जाएंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली से पानी और मिट्टी लाने के पीछे एक संदेश है कि केंद्र सरकार आंध्र प्रदेश को नई ऊंचाई पर पहुंचाने में राज्य के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चलेगी।
विज्ञापन

तस्वीरें: अमरावती बनेगी एक आधुनिक राजधानी, जानिए क्या होगा खास

5 of 12
उन्होंने कहा कि राज्य में आईआईटी, आईआईएम, आईआईआईटी, एम्स, एनआईटी, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, एजुकेशन एंड रिसर्च, सेंट्रल और पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी के लिए केंद्र सरकार ने गंभीर कदम उठाए हैं। मोदी ने कहा कि आप आंध्र प्रदेश में रहिए या तेलंगाना में दोनों की आत्मा तेलुगू है।
विज्ञापन

तस्वीरें: अमरावती बनेगी एक आधुनिक राजधानी, जानिए क्या होगा खास

6 of 12
विजयवाड़ा और गुंटूर जिले के बीच 30 गांवों की जमीन पर बनने वाली राजधानी कई मामलों में बेहद खास है।
विज्ञापन

तस्वीरें: अमरावती बनेगी एक आधुनिक राजधानी, जानिए क्या होगा खास

7 of 12
अमरावती शहर से 35 किमी दूर यह स्थल एक मात्र ऐसी जगह है जहां से कृष्णा नदी पूरब या दक्षिण के बजाय उत्तर की ओर बहती है।

तस्वीरें: अमरावती बनेगी एक आधुनिक राजधानी, जानिए क्या होगा खास

8 of 12
इसे बेहद शुभ माना जाता है। 30 हजार एकड़ से अधिक भूमि पर बनने वाली राजधानी की डिजाइन और विकास में सिंगापुर और जापान की कंपनियों की अहम भूमिका है।

तस्वीरें: अमरावती बनेगी एक आधुनिक राजधानी, जानिए क्या होगा खास

9 of 12
खास बात यह है कि इतनी बड़ी मात्रा में जमीन किसानों ने स्वेच्छा से दी है। राजधानी बनने के बाद उन्हें
30 फीसदी विकसित जमीन दी जाएगी। नॉलेज सिटी, फाइनेंशियल सिटी, हेल्थ सिटी, टूरिज्म सिटी, गवर्नमेंट सिटी, इलेक्ट्रॉनिक सिटी, स्पोर्ट्स सिटी, जस्टिस सिटी और एजुकेशन सिटी (नौ सिटी) के रूप में इसका विकास किया जाएगा।

तस्वीरें: अमरावती बनेगी एक आधुनिक राजधानी, जानिए क्या होगा खास

10 of 12
यहां पर निजी इमारतें 50 मंजिला जबकि और सरकारी इमारतें 15 मंजिल तक बन सकती है। इसका विकास चार चरणों अमरावती गवर्नमेंट कोर, अमरावती गेटवे, अमरावती डाउन टाउन और अमरावती वाटरफ्रंट के रूप में किया जाएगा।

तस्वीरें: अमरावती बनेगी एक आधुनिक राजधानी, जानिए क्या होगा खास

11 of 12
सा‌थ ही पीएम ने श्री वेंकटेश्वर मोबाइल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स मैनुफैक्चरिंग हब की आधारशिला रखी।
विज्ञापन

तस्वीरें: अमरावती बनेगी एक आधुनिक राजधानी, जानिए क्या होगा खास

12 of 12
यह देश का अपने तरह का पहला मोबाइल इलेक्ट्रॉनिक्स क्लस्टर होगा। इस हब में हर साल 10 हजार से अधिक नौकरियों के अवसर पैदा होने का अनुमान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें