भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सोमवार को ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। ठाकुरजी के दर्शन पाकर वह अभिभूत हो गए। काफी देर तक बांकेबिहारी की मनोहारी छवि को अपलक निहारते रहे। दोपहर करीब 12:30 बजे ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को प्रबंध कमेटी के उपाध्यक्ष घनश्याम गोस्वामी, सोनू गोस्वामी, जुगल गोस्वामी ने विधिविधान से पूजन कराया। (ब्यूरो/अमर उजाला, वृंदावन)
Trending Videos
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने किए बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन
2 of 11
सेवायतों ने उन्हें प्रसादी इत्र, केसर चंदन, पटुका, पुष्पमाला आदि भेंट कीं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा का यमुना एक्सप्रेसवे के वृंदावन कट पर पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी, जिलाध्यक्ष डीपी गोयल, सांसद सतीश गौतम, फतेहपुर सीकरी के सांसद चौधरी बाबूलाल, रविकांत गर्ग, लक्ष्मीनारायण चौधरी आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने किए बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन
3 of 11
इस अवसर पर अमित शाह ने मथुरा के कार्यकर्ताओं से कहा कि आप कृष्ण की नगरी के वासी हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2017 को दृष्टिगत रखते हुए कृष्ण के संदेश कर्म करते रहो का अनुसरण करें। निरंतर पार्टी का कार्य करते हुए उत्तर प्रदेश चुनाव को फतह करने के लिए कमर कस लें। उत्तर प्रदेश फतह के बिना नरेंद्र मोदी की विकास यात्रा अधूरी है, इसलिए प्रदेश में भाजपा सरकार आवश्यक है।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने किए बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन
4 of 11
ब्रज प्रदेश अध्यक्ष पुरुषोत्तम खण्डेलवाल, पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम, तेजवीर सिंह, प्रणतपाल, अजय पोइया, श्याम सिंह अहेरिया, पंडा सभा अध्यक्ष महेश शर्मा, छैलबिहारी शर्मा, राजेश पंडित, सुनील चतुर्वेदी, भाजयुमो अध्यक्ष अनूप अग्रवाल, एसके शर्मा, राजेश चौधरी, ओमप्रकाश सिंह, रविन्द्र पाण्डेय,वीरेन्द्र अग्रवाल, रामकिशन पाठक, संजय प्रताप सिंह, राजेश सिंह पिंटू, प्रदीप गोस्वामी, विनोद शर्मा, कमलेश अरोड़ा, रघुवीर सिंह आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने किए बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन
5 of 11
छटीकरा-वृंदावन मार्ग पर नव निर्मित भव्य श्रीप्रियाकांत जू मंदिर का सोमवार को वेदमंत्रों के उच्चारण के बीच उद्घाटन हो गया। कार्यक्रम में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और पंजाब-हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी के साथ कई भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे। इस दौरान विश्व शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’अभियान के समर्थन में 125 बेटियों को गोद लेने की घोषणा की।
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने किए बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन
6 of 11
भागवताचार्य देवकीनंदन ठाकुरजी के सानिध्य में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, पंजाब-हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, मध्य प्रदेश की कैबिनेट मंत्री माया सिंह, छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री अजय चंद्राकर और ब्रजमोहन अग्रवाल, नई दिल्ली की सांसद मीनाक्षी लेखी, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा के साथ आरएसएस के प्रचारक इंद्रेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर मंदिर का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने किए बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन
7 of 11
पुष्प वर्षा, श्रीराधाकृष्ण के विग्रह का अभिषेक और आरती के साथ ही मंदिर के पट भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिए गए। ठाकुरजी के जयकारों से संपूर्ण वातावरण गूंज रहा था। कार्यक्रम में ही विश्व शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने भारत सरकार के ‘बेटी बचाओ और बेटी बढ़ाओ’ अभियान के समर्थन में 125 बेटियों को गोद लेने की घोषणा की।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने किए बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन
8 of 11
चयनित पांच कन्याओं को ट्रस्ट की ओर से देवकीनंदन ठाकुर और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने साइकिल और चेक प्रदान किए। ट्रस्ट इन बेटियों को पांच साल तक मुफ्त शिक्षा उपलब्ध कराएगा। योजना से लाभान्वित मरियम शहजाद, राधा, मंजू, गायत्री और सावित्री साइकिल और चेक मिलते ही खुशी से झूम उठीं। शेष कन्याओं को साइकिल और चेक ट्रस्ट की ओर से 11 फरवरी को प्रदान किए जाएंगे।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने किए बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन
9 of 11
श्रीप्रियाकांत जू दिव्य दर्शन महोत्सव में आए संतों और जन प्रतिनिधियों ने मंच से बेटियों के पालन-पोषण, संस्कारयुक्त शिक्षा, यमुना प्रदूषण, सनातन धर्म, भारतीय और हिंदू संस्कृति के संवर्द्धन व संरक्षण पर विचार व्यक्त किए। सांसद मीनाक्षी लेखी ने कहा कि दो परिवारों के बीच सेतु का काम करने वाली कन्याओं के अस्तित्व को बचाने के लिए समाज को जागरूक होना पड़ेगा। अन्यथा हम मां, बहन, पत्नी जैसे गौरवमयी रिश्तों के लिए तरस जाएंगे।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने किए बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन
10 of 11
राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के प्रचारक इंद्रेश कुमार ने राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ आगे बढ़ने की बात बताई। सांसद हेमामालिनी ने कहा कि भक्ति, आध्यात्म, संस्कृति और सनातन धर्म हमारी धरोहर हैं। इन्हें बचाने के लिए संत, भागवताचार्य, धर्माचार्य के साथ जनमानस अपनी जिम्मेदारी निभाएं तभी हम भावी पीढ़ी को कुछ दे सकेंगे। निम्बार्काचार्य पीठ के युवाचार्य श्यामशरण देव महाराज और जैन संप्रदाय के कैलाश मुनि महाराज ने धर्म और अध्यात्म पर विचार व्यक्त किए।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने किए बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन
11 of 11
बॉलीवुड अभिनेता मुकेश खन्ना ने युवा पीढ़ी से गंगा-यमुना, गौ माता, भगवद्भक्ति आदि के अस्तित्व को बनाए रखने की बात कही। कार्यक्रम के बीच भाजपा महासचिव डा. कैलाश विजयवर्गीय ने भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति देकर चकित कर दिया। इस अवसर पर पुरुषोत्तम शरण महाराज, पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम, देवेंद्र शर्मा, अनूप शर्मा, आचार्य बद्रीश, मथुरा पालिकाध्यक्ष मनीषा गुप्ता, तरुण सेठ, कोसी पालिकाध्यक्ष भगवत रुहेला आदि उपस्थित थे।