एंबुलेंस चालक से मामूली कहासुनी के बाद कांठ सीएचएसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) पर मंगलवार सुबह बीस से अधिक लोगों ने धावा बोलकर घंटाभर पथराव किया। हमलावरों ने अस्पताल का रिकार्ड फाड़ डाला और स्टाफ को दौड़ा - दौड़ाकर पीटा। (ब्यूरो/अमर उजाला, कांठ (मुरादाबाद))
Trending Videos
विज्ञापन
एंबुलेंस चालक से मारपीट, पगड़ी उछालने का आरोप
2 of 8
कर्मचारी आवास पर पथराव के साथ ही हमलावरों ने महिलाओं के साथ भी मारपीट की। आरोप सिख एंबुलेंस चालक की पगड़ी उछालने का भी है, जिससे सिख समाज में आक्रोश है।
विज्ञापन
एंबुलेंस चालक से मारपीट, पगड़ी उछालने का आरोप
3 of 8
घटना से अस्पताल में अफरा तफरी मच गई और दवा लेने के लिए ओपीडी में खड़े मरीज जहां तहां दुबक गए। पुलिस ने घटना की बाबत दो मुकदमे दर्ज करके एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
एंबुलेंस चालक से मारपीट, पगड़ी उछालने का आरोप
4 of 8
कांठ थाने से बमुश्किल पांच सौ मीटर की दूरी पर स्थित कांठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर यह घटना मंगलवार सुबह करीब नौ बजे हुई। 108 एंबुलेंस का चालक सरदार मुनिराज सिंह प्रसव पीड़ा पर एक महिला को लेकर कांठ सीएचसी पहुंचा था।
विज्ञापन
एंबुलेंस चालक से मारपीट, पगड़ी उछालने का आरोप
5 of 8
लेकिन अस्पताल के गेट पर बीचोंबीच एक कार खड़ी थी। जिसे लेकर एंबुलेंस चालक की कार मालिक नईम पुत्र नसीम निवासी चौक बाजार कांठ से कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
एंबुलेंस चालक से मारपीट, पगड़ी उछालने का आरोप
6 of 8
थोड़ी देर बाद नईम ने अपने साथियों के साथ मिलकर सीएचसी पर धावा बोल दिया और मुनिराज को दौड़ा दौड़ाकर पीटा अस्पताल में तोड़फोड़ की और रिकार्ड फाड़ डाला।
विज्ञापन
एंबुलेंस चालक से मारपीट, पगड़ी उछालने का आरोप
7 of 8
मुनिराज से सिर से पगड़ी खींच ली। हमलावरों ने महिलाओं को भी नहीं बख्शा। घटना को लेकर दिनभर हंगामा चला।