नवजात को इलाज के लिए दिल्ली ले जा रही एक एंबुलेंस शुक्रवार देर रात हाईवे पर सीएचसी के सामने सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। जिससे दुर्घटना में एंबुलेंस सवार सभी लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची टोल एंबुलेंस ने घायलों को मोदीपुरम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां नवजात और उसके नाना ने दम तोड़ दिया। (अमर उजाला ब्यूरो, दौराला(मेरठ))
Trending Videos
विज्ञापन
खड़े ट्रक में जा घुसी एंबुलेंस, नाना-पोते की हुई मौत
2 of 5
वहीं, एंबुलेंस चालक समेत चार लोगों की हालत गंभीर बताई गई है। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सहारनपुर नई बस्ती निवासी अनीस पुत्र हनीफ की पत्नी ने शुक्रवार को शिशु को जन्म दिया। उसकी तबीयत खराब होने पर अनीस उसे लेकर उपचार के लिए दिल्ली ले जा रहा था। एंबुलेंस में परिजन इकबाल पुत्र शाहिद, अमीद तथा नदीम पुत्र खुर्शीद भी सवार थे।
विज्ञापन
खड़े ट्रक में जा घुसी एंबुलेंस, नाना-पोते की हुई मौत
3 of 5
एंबुलेंस को चालक अमित पुत्र रामखिलावन चला था। वे रात लगभग तीन बजे दौराला सीएचसी के सामने पहुंचे तो सड़क किनारे एक ट्रक खड़ा था। चालक ने ओवरटेक करने का प्रयास किया परंतु एंबुलेंस ट्रक में पीछे जा घुसी। जिससे एंबुलेंस चालक समेत सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया।
खड़े ट्रक में जा घुसी एंबुलेंस, नाना-पोते की हुई मौत
4 of 5
हादसे की सूचना पाकर पहुंची टोल प्लाजा की एंबुलेंस और दौराला पुलिस ने घायलों को मोदीपुरम स्थित एसडीएस अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान नवजात और उसके नाना अमीद (60) ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक अमीद के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना की जानकारी परिजनों को दे दी। पुलिस ने यहां पहुंचे परिजनों को नवजात का शव सौंप दिया। वहीं, परिजन अब्दुल हक पुत्र अब्दुल हमीद ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
खड़े ट्रक में जा घुसी एंबुलेंस, नाना-पोते की हुई मौत
5 of 5
इंस्पेक्टर दौराला जनक सिंह पुंडीर ने बताया कि रिक्शा चालक अनीस का परिवार बेहद गरीब है। अनीस की पत्नी ने शुक्रवार को एक शिशु को जन्म दिया। उसे सांस लेने में काफी तकलीफ हो रही थी। इसके चलते चिकित्सकों की सलाह पर अनीस परिजनों के साथ नवजात को लेकर सांस की नली का ऑपरेशन कराने दिल्ली जा रहा था, मगर रास्ते में हादसा हो गया। (सभी तस्वीरें घायलों की हैं)