पांचवीं ताज कार रैली रविवार को फीरोजाबाद पहुंची तो उसके इस्तकबाल के लिए भारी भीड़ जुटी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने झंडी दिखाकर कार रैली के फाइनल राउंड की शुरूआत की। (ब्यूरो/अमर उजाला, फीरोजाबाद)
Trending Videos
विज्ञापन
सीएम अखिलेश यादव की हरी झंडी पर दौड़ी कारें, देखिए तस्वीरें
2 of 15
इस दौरान उन्होंने कहा कि कम रफ्तार में रोमांच का यह खेल अलग ही है और इसका शौक किसी उम्र का मोहताज नहीं है।
विज्ञापन
सीएम अखिलेश यादव की हरी झंडी पर दौड़ी कारें, देखिए तस्वीरें
3 of 15
देश में इस तरह के आयोजन बहुत ही कम होते हैं।
सीएम अखिलेश यादव की हरी झंडी पर दौड़ी कारें, देखिए तस्वीरें
4 of 15
अगर एक्सप्रेस वे का निर्माण न होता तो इस इलाके में कार रैली सपने की तरह थी।
विज्ञापन
सीएम अखिलेश यादव की हरी झंडी पर दौड़ी कारें, देखिए तस्वीरें
5 of 15
अखिलेश यादव ने कहा कि यदि कुर्सी और पद की मजबूरियां नहीं होती तो वह भी आज कार रैली में शामिल होते।
विज्ञापन
सीएम अखिलेश यादव की हरी झंडी पर दौड़ी कारें, देखिए तस्वीरें
6 of 15
उन्होंने कहा कि भारत त्योहारों का देश है और सपा सरकार हर स्थान पर त्योहार और महोत्सव मनाती है।
विज्ञापन
सीएम अखिलेश यादव की हरी झंडी पर दौड़ी कारें, देखिए तस्वीरें
7 of 15
आगरा में बैलून सफारी महोत्सव, चंबल किनारे बर्ड फेस्टिवल, सैफई में सारस महोत्सव के अलावा प्रदेश में कई आयोजनों से सरकार ने इसे साबित किया है।
सीएम अखिलेश यादव की हरी झंडी पर दौड़ी कारें, देखिए तस्वीरें
8 of 15
इससे पहले शनिवार को आगरा से शुरू हुई ताज कार रैली इटावा और फीरोजाबाद के चंबल व यमुना के खादर, बीहड़ के ऊबड़-खाबड़ रास्तों से होकर रविवार को सिरसागंज के गांव भदान पहुंची।
सीएम अखिलेश यादव की हरी झंडी पर दौड़ी कारें, देखिए तस्वीरें
9 of 15
12:5 बजे हैलीकाप्टर से यहां पहुंचे मुख्यमंत्री ने रैली को झंडी दिखाई।
सीएम अखिलेश यादव की हरी झंडी पर दौड़ी कारें, देखिए तस्वीरें
10 of 15
इसके बाद 78 टीमें के करीब 200 प्रतिभागी रफ्तार और रोमांच सफर पर निकल पड़े।
सीएम अखिलेश यादव की हरी झंडी पर दौड़ी कारें, देखिए तस्वीरें
11 of 15
रैली में पुरुष प्रतिभागियों के अलावा 12 महिलाएं और तीन दिव्यांग प्रतिभागी हैं जो हाथों से नियंत्रित होने वाली विशेष कारों पर सवार हैं।
सीएम अखिलेश यादव की हरी झंडी पर दौड़ी कारें, देखिए तस्वीरें
12 of 15
इस दौरान आयोजक समिति के राम प्रताप, अध्यक्ष राजीव गुप्ता, हरविजय सिंह वाहिया, रचित अग्रवाल, हेमंत कुमार, अकाश गिल, कपूर बंसल, वरिष्ठ आईएएस नवनीत सहगल ने बुके भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
सीएम अखिलेश यादव की हरी झंडी पर दौड़ी कारें, देखिए तस्वीरें
13 of 15
रंजना बंसल ने प्रतीक चिन्ह देकर मुख्यमंत्री को कार्यक्रम में शामिल होने पर आभार जताया।
सीएम अखिलेश यादव की हरी झंडी पर दौड़ी कारें, देखिए तस्वीरें
14 of 15
समाजवादी पार्टी में अमर सिंह के शामिल होने के सवाल पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सपा सुप्रीमो के सुर में सुर मिलाया। उन्होंने ने कहा कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव कभी गलत नहीं कहते, अमर सिंह जी उनके दिल में बसे हैं।