एयर होस्टेस का ज़िक्र आते ही मन में पहली छवि उभरती है -आकर्षक पोशाक
पहने हुए, चेहरे पर मुस्कान लिए, हाथ जोड़कर विमान में स्वागत को हमेशा
तैयार महिला, जो यात्रा के दौरान पैसेंजरों की सहूलियत और आराम का पूरा
ध्यान रखती है।
विज्ञापन
कभी घाघरा-चोली में भी दिखती थीं एयरहोस्टेस, तस्वीरें
2 of 12
एयरहोस्टेस के परिधान पर विमान कंपनियां ख़ासा वक़्त और पैसा लगाती हैं. और
इनमें समय समय में बदलवा भी किया जाता है। भारतीय विमान कंपनी एयर इंडिया
ने भी अपने कर्मचारियों के परिधान में हाल ही में बदलाव किए हैं।
विज्ञापन
कभी घाघरा-चोली में भी दिखती थीं एयरहोस्टेस, तस्वीरें
3 of 12
एयर इंडिया भारत की सबसे पुरानी विमान सेवाओं में से एक है। भारत सरकार द्वारा संचालित दो विमान कंपनियां सेवा में रही हैं - एयर इंडिया और इंडियन एयरलाइन्स। इंडियन एयरलाइन्स की स्थापना 1953 में हुई थी।
कभी घाघरा-चोली में भी दिखती थीं एयरहोस्टेस, तस्वीरें
4 of 12
उसके बाद दिसम्बर 2007 में, एयर इंडिया को स्टार एलायन्स के तहत शामिल किया गया। एयर इंडिया की एयर होस्टेस अब निफ्ट द्वारा डिज़ाइन की गई पोशाकों में नज़र आएंगी।
विज्ञापन
कभी घाघरा-चोली में भी दिखती थीं एयरहोस्टेस, तस्वीरें
5 of 12
आईऐ तस्वीरों के माध्यम से देखते हैं 1953 से 2015 तक कंपनी के एयरहोस्टेस व क्रू मेंबर्स के परिधान में आए बदलाव को।
विज्ञापन
कभी घाघरा-चोली में भी दिखती थीं एयरहोस्टेस, तस्वीरें
6 of 12
कुछ तस्वीरों में घाघरा चोली के रूप में पारम्परिक भारतीय परिधान को पहने
एयरहोस्टेस को देखकर लगता है कि डिज़ाइनरों ने अलग-अलग स्टाइल के साथ
प्रयोग किया है।
विज्ञापन
कभी घाघरा-चोली में भी दिखती थीं एयरहोस्टेस, तस्वीरें
7 of 12
अपने शुरुआती दौर में इंडियन एयरलाइन्स की एयरहोस्टेस व क्रू मेंबर्स वेस्टर्न परिधान भी पहना करते थे। पर बीच में एक दौर ऐसा रहा जब एयर इंडिया की एयर होस्टेस सिर्फ साड़ी ही पहनती थी।
कभी घाघरा-चोली में भी दिखती थीं एयरहोस्टेस, तस्वीरें
8 of 12
एयर इंडिया की कर्मचारी जानकी कुलकर्णी का कहना है, "50 के दशक में एयरलाइन्स की महिला कर्मचारी वेस्टर्न परिधान भी पहनती थीं।कुलकर्णी
के अनुसार, "कुछ सालों पूर्व तक कुर्ती , वेस्ट जैकेट व नैरो पैंट्स को भी
शामिल किया गया था. पर पिछले कुछ सालों से साड़ी को ही मुख्य परिधान रखा
गया क्योंकि यह भारतीय संस्कृति को दर्शाती है।"
कभी घाघरा-चोली में भी दिखती थीं एयरहोस्टेस, तस्वीरें
9 of 12
एयरहोस्टेस की नौकरी को ग्लैमरस करियर की तरह देखा जाता रहा है। आकर्षक, सौम्य व अंग्रेजी व हिंदी में निपुण होना इस नौकरी की प्राथमिक शर्ते हैं।
कभी घाघरा-चोली में भी दिखती थीं एयरहोस्टेस, तस्वीरें
10 of 12
पहले एयर होस्टेस बनने के लिए उतनी होड़ नहीं हुआ करती थी। अब हर वर्ग की युवतियां इस प्रोफेशन में अपना भविष्य तलाशती मिल सकती हैं।
कभी घाघरा-चोली में भी दिखती थीं एयरहोस्टेस, तस्वीरें
11 of 12
अगर हम तस्वीरों पर गौर करें तो देख सकते हैं कि शुरुआती दौर से लेकर अब तक साड़ी पहनने के तरीके में भी काफ़ी बदलाव आया है। पहले पल्लू को पिनअप नहीं किया जाता था और ड्रेप करने का तरीक़ा भी अलग था।