फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: लव मैरिज ने बहुओं को दिलाई सियासत में एंट्री

विज्ञापन
1 of 8
मुजफ्फरनगर की जिला पंचायत में प्रत्याशी बनी बहुओं को जीत का तोहफा मिला है। एससी आरक्षित पांच वार्डों में वे महिलाएं कामयाब हुईं, जिन्होंने दूसरे धर्म और जाति में लव मैरिज की थी।
विज्ञापन

यूपी: लव मैरिज ने बहुओं को दिलाई सियासत में एंट्री

2 of 8
खास बात यह रही कि जिन बिरादरियों में वे ब्याही हैं, उन्होंने पंचायत चुनाव में बंपर वोट दिए। दीप्ति पाल, रूबी और आंचल ने गैर जाति के युवकों से विवाह किया है, जबकि अनीता उर्फ आमरीन और छोटी उर्फ छोटी बेगम ने गैर समुदाय में शादी की थी।
विज्ञापन

यूपी: लव मैरिज ने बहुओं को दिलाई सियासत में एंट्री

3 of 8
मुजफ्फरनगर जिला पंचायत में कुल 43 वार्ड हैं, जिनमें एससी के लिए सात वार्ड आरक्षित थे। पांच वार्डों में दूसरी बिरादरी और गैर समुदाय में लव मैरिज करने वाली प्रत्याशियों ने जीत का झंडा बुलंद किया है।

यूपी: लव मैरिज ने बहुओं को दिलाई सियासत में एंट्री

4 of 8
दलित हेड़ी जाति में जन्मी छोटी ने पुरकाजी के आमिर अली से शादी की। वार्ड-दो से प्रत्याशी छोटी बेगम को क्षेत्र में मुसलिमों का बड़ा समर्थन मिला।
विज्ञापन

यूपी: लव मैरिज ने बहुओं को दिलाई सियासत में एंट्री

5 of 8
वार्ड-सात से हिंदू जुलाहा जाति की बेटी दीप्ति ने अमित पाल से लव मैरिज की थी। पाल समाज का उन्हें उम्मीद से ज्यादा समर्थन मिला और वह जिला पंचायत सदस्य बन गई।
विज्ञापन

यूपी: लव मैरिज ने बहुओं को दिलाई सियासत में एंट्री

6 of 8
वार्ड-32 से प्रत्याशी अनीता वाल्मीकि परिवार से ताल्लुक रखती हैं, उन्होंने हशीबुर्रहमान से विवाह किया था। चुनाव में इस वार्ड पर मुसलिमों की बहुलता से उनकी जीत को कोई नहीं रोक पाया।
विज्ञापन

यूपी: लव मैरिज ने बहुओं को दिलाई सियासत में एंट्री

7 of 8
दलित समाज में जन्मी रूबी ने वार्ड-33 से जीत का परचम लहराया है। रूबी ने गुर्जर समाज के मंगल सिंह अहरोड़ा से प्रेम विवाह किया था।
विज्ञापन

यूपी: लव मैरिज ने बहुओं को दिलाई सियासत में एंट्री

8 of 8
जाट जाति के युवक से लव मैरिज कर चुकी दलित आंचल ने वार्ड-41 से चुनाव लड़ा। उन्हें भी बड़ी तादाद में जाटों का वोट मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें